भोपाल (आरएनएस)।नगर निगम द्वारा शहर में आयोजित छोटे-बड़े सभी कार्यक्रमों को जीरो वेस्ट आयोजन बनाने का क्रम निरंतर जारी है। इसी क्रम में नगर निगम, भोपाल ने पुन: अपने उत्कृष्ट कार्य की मिसाल प्रस्तुत करते हुए गुरूवार को मुख्यमंत्री निवास पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की उपस्थिति में आयोजित भाई दूज सम्मेलन को जीरो वेस्ट आयोजन बनाया और कार्यक्रम स्थल पर निकले सूखे-गीले कचरे को स्थल पर ही पृथक्कीकृत कर सूखे कचरे को एम.आर.एफ. तथा गीले कचरे को खाद बनाने हेतु भेजा गया।निगम आयुक्त संस्कृति जैन द्वारा शहर में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों को और अधिक प्रभावी ढंग से जीरो वेस्ट आयोजन बनाने हेतु प्रभावी कार्यवाही संबंधी दिये गये निर्देशों के परिपालन में निगम के स्वास्थ्य विभाग के अमले ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की उपस्थिति में मुख्यमंत्री निवास पर आयोजित भाई दूज सम्मेलन को जीरो वेस्ट आयोजन बनाने हेतु तत्परतापूर्वक कार्य करते हुए गीले-सूखे व अन्य प्रकार के कचरे को स्थल पर ही अलग-अलग किया और 50 किलो गीला कचरा खाद बनाने हेतु भेजा गया तथा सूखे कचरे के रूप में 25 किलो पेट बॉटल व 15 किलो कागज, गत्ते, 04 किलो फाईल पेपर आदि को एम.आर.एफ. भेजने की कार्यवाही की।








