सीहोर। निन्जा फ्युजन मार्सल आर्ट एकेडमी के द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय कराटे प्रतियोगिता अयोजित हुई। जिसमें निन्जा फ्युजन मार्सल आर्ट एकेडमी के कोच दिपांशु दिशावरी के नेतृत्व में बालक-बालिकाओं ने अपना प्रदर्शन दिखाया। उक्त प्रतियोगिता में भोपाल, आष्टा, इन्दौर के खिलाडिय़ों ने भी भाग लिया। टीम लाने वाले कोचेस अनिल पुरिवया, मोहम्मद अमजद सिद्दकी (डीडब्ल्युपीएस), हिमांशु जोशी, भारती राठौर, कपिल मालवीय, दिव्या शर्मा के द्वारा अपनी अहम भूमिका निभाई। प्रतियोगिता में बच्चों ने अपना उत्कृष्ट प्रदर्शन दिखाया। सभी विजेता खिलाडिय़ों को पुरूस्कृत किया गया। सीहोर के शिवेश इशिका, जसवीर, वैष्णवी, विनय, प्रियांक, तनुज, काव्या, भूमि, वंश, अंशुल, उद्धव, रोहन जिनीशा, आर्यन, रुद्र, दिव्यम, रुद्र, स्वयं, एलाक्षी, ऋषिका आदि खिलाडिय़ों द्वारा उत्कृष्ट प्रदर्शन दिखाते हुए सीहोर का नाम रोशन किया।








