नर्मदापुरम/ जिला जल उपयोगिता समिति, नर्मदापुरम की बैठक 17 अक्टूबर 2025 को प्रात: 11:00 बजे कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित की जाएगी। बैठक की अध्यक्षता कलेक्टर एवं जिला जल उपयोगिता समिति की अध्यक्ष, सुश्री सोनिया मीना करेंगी। बैठक के दौरान तवा जलाशय एवं अन्य तालाबों में जल भंडारण की स्थिति, रबी सिंचाई वर्ष 2025-26 हेतु नहरों की आवश्यक मरम्मत एवं रखरखाव तथा रबी सिंचाई हेतु नहरों के संचालक के लिए तिथि निर्धारण एवं अन्य विषयों पर भी विस्तृत चर्चा होगी।






