आज से ही विदेशी वस्तु खरीदना छोडे़े , स्वदेशी वस्तु खरीदना शुरू करें ।
भाजपा जिलाध्यक्ष नरेश मेवाड़ा
हर घर स्वदेशी, घर-घर स्वदेशी का मूल मंत्र हमें आज यहां से लेकर जाना है ।
विधायक सुदेश राय
आत्मनिर्भर भारत, स्वदेशी संकल्प अभियान को लेकर सीहोर विधानसभा का विधानसभा सम्मेलन भाजपा जिला पर आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत भाजपा जिलाध्यक्ष नरेश मेवाड़ा, सीहोर विधायक सुदेश राय, नगरपालिका अध्यक्ष प्रिंस राठौर,भाजपा जिला महामंत्री राजकुमार गुप्ता, जिला महामंत्री रवि नागले, मण्डल अध्यक्ष सुदीप प्रजापति, आत्मनिर्भर भारत टोली संयोजक गगन नामदेव द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी, श्यामाप्रसाद मुखर्जी जी के चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित कर व दीप प्रज्ज्वलन करने के साथ हुई। तत्पश्चात कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष नरेश मेवाड़ा का स्वागत सीहोर भाजपा मण्डल अध्यक्ष सुदीप प्रजापति, देवीपुरा मण्डल अध्यक्ष प्रीतम गौर द्वारा पुष्पगुच्छ भेंट कर किया गया। कार्यक्रम के विशेष अतिथि सीहोर विधायक सुदेश राय का स्वागत श्यामपुर मण्डल अध्यक्ष अजय ठाकुर व दोराहा मण्डल अध्यक्ष सुरेश विश्वकर्मा द्वारा पुष्पगुच्छ भेंट कर किया गया। अन्य सभी अतिथियों का स्वागत देवीपुरा मण्डल के पूर्व मण्डल अध्यक्ष गिरीश सौलंकी व श्यामपुर मण्डल के पूर्व मण्डल अध्यक्ष दिनेश मेवाड़ा द्वारा पुष्पगुच्छ भेंट कर किया गया। तत्पश्चात आत्मनिर्भर भारत के टोली संयोजक डॉ गगन नामदेव द्वारा आत्मनिर्भर भारत, स्वदेशी संकल्प विषय की भूमिका विधानसभा कार्यकर्ताओं के सामने प्रस्तुत की गई।
तत्पश्चात सीहोर विधायक सुदेश राय ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि हमें माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी का सपना साकार करना है। हमें आत्मनिर्भर भारत अभियान में आगे बढ़कर हिस्सा लेना है। वो दिन दूर नहीं जब भारत देश पूर्ण रूप से आत्मनिर्भर होगा। हमारी सरकार प्रत्येक सेक्टर में काम कर रही है ताकि हम आत्मनिर्भर बन सकें। पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी का मानना था कि आर्थिक व्यवस्था स्वदेशी पर आधारित होनी चाहिए। जबतक यह स्वदेशी नहीं होगी। यह न तो हमारी स्वतंत्रता की रक्षा कर सकती है और न ही न्याय की गारंटी दे सकती है।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित भाजपा जिलाध्यक्ष नरेश मेवाड़ा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि, अब स्वदेशी का स्वरूप केवल खादी या दीये तक सीमित नहीं रह गया है। आज स्वदेशी की परिभाषा व्यापक हो चुकी है — यह ब्राम्होस मिसाइल से लेकर सेमीकंडक्टर निर्माण तक, भारतीय भाषाओं और ज्ञान परंपराओं से लेकर विश्व स्तरीय उत्पादों एवं तकनीकी नवाचारों तक विस्तारित है।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने देश में मेक इन इंडिया से लेकर स्टार्टअप इंडिया, वोकल फॉर लोकल और आत्मनिर्भर भारत अभियान जैसे अनेक ऐतिहासिक पहल कीं, जिनका परिणाम आज देश के हर क्षेत्र में देखने को मिल रहा है। यह अभियान केवल एक सरकारी कार्यक्रम नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण का आंदोलन है।
मेवाड़ा ने कहा कि आज आवश्यकता है कि हम सब इस संकल्प को अपने जीवन का हिस्सा बनाएं। हर घर स्वदेशी, घर-घर स्वदेशी का यह मंत्र केवल नारा नहीं बल्कि भारत की आर्थिक स्वतंत्रता का आधार है। हमें गर्व होना चाहिए कि आज देश का युवा वर्ग स्टार्टअप्स, नवाचार और कुटीर उद्योगों के माध्यम से आत्मनिर्भर भारत के सपने को साकार कर रहा है।
उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में जाकर आमजन को विदेशी वस्तुओं के स्थान पर स्वदेशी उत्पाद अपनाने के लिए प्रेरित करें। यही हमारे देश की सच्ची सेवा है। उन्होंने कहा कि जब हर नागरिक स्वदेशी के मार्ग पर चलेगा, तब भारत विश्व में केवल उपभोक्ता नहीं, बल्कि उत्पादक शक्ति के रूप में उभरेगा।
मेवाड़ा ने अंत में कहा —
“आत्मनिर्भर भारत का संकल्प केवल सरकार का नहीं, बल्कि 140 करोड़ देशवासियों का सामूहिक संकल्प है। यदि हम सब मिलकर इसे जीवन में उतार लें, तो आने वाला भारत न केवल आत्मनिर्भर होगा, बल्कि विश्व को दिशा देने वाला राष्ट्र बनेगा।
कार्यक्रम के अंत में कार्यकर्ताओं का आभार भाजपा जिला महामंत्री रवि नागले द्वारा किया गया। इस अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र राजपूत, जिला उपाध्यक्ष मांगीलाल मंझेडा, जिला मंत्री प्रितेश राठौर, वरिष्ठ भाजपा नेता मायाराम गौर, कमलेश कटारे, मोहन चौरसिया , गोपाल सोनी सहित अन्य पदाधिकारी, वरिष्ठ नेता सहित सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्तागण उपस्थित रहें।








