भारतीय किसान संघ नें कलेक्टर सहित अन्य विभागों के अधिकारियों के साथ की बैठक

Join Us
नर्मदापुरम। भारतीय किसान संघ के प्रतिनिधिमंडल की बैठक का आयोजन आज रेवा सभा कक्ष में कलेक्टर सुश्री सोनिया मीणा की उपस्थिति में हुई जिसमें किसान संबंधी सभी विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे, तथा मुख्य रूप से भारतीय किसान संघ के प्रांत अध्यक्ष सर्वज्ञ दीवान भी उपस्थित रहे । भारतीय किसान संघ के संभागीय प्रचार प्रसार प्रमुख उदयकुमार पाण्डेय नें बताया कि भारतीय किसान संघ नें आज सभी विभागों के साथ सकारात्मक चर्चा की है विगत दिनों हुए आंदोलन के बाद यह प्रथम बैठक प्रशासनिक अधिकारियों के साथ आयोजित की गयी, जिसमें पूर्व के ज्ञापन पर चर्चा की, तथा संबंधित अधिकारियों से समस्याओं पर जबाब मांगा गया ।
*खाद के संकट पर चर्चा*
भारतीय किसान संघ के जिला मंत्री शंकरसिंह पटेल नें बताया कि जिलेभर में खाद की स्थिति जस की तस बनी हुई है, सहकारिता विभाग दावा कर रहा है कि सभी सोसायटियों में खाद पहुंचाया जा रहा हे लेकिन वास्तविकता यह है कि किसानों को पर्याप्त खाद का वितरण नहीं हो रहा, रबी सीजन आनें वाला है ऐसी स्थिति में किसानों को यूरिया एवं डीएपी की चिंता सता रही है, शीघ्र ही सभी समितियों में पर्याप्त खाद पहुंचा कर अधिकारी वितरण करानें की मानिटरिंग करे, डीएमओ से खाद का वितरण होता है तो टोकन व्यवस्था को सार्वजनिक एवं पारदर्शी बनाएं । जिलेभर में अमानक खाद की बिक्री हो रही है प्रशासन नें विक्रेता पर कार्यवाही तो की लेकिन निर्माता पर कोई कार्यवाही नहीं की गयी, भारतीय किसान संघ की यह मांग है कि निर्माता पर भी आपराधिक प्रकरण दर्ज हो और अमानक खाद बनानें वाली कंपनिया तत्काल सील की जावे।
*किसानों को 10 घंटे सिंचाई की बिजली मिले*
भारतीय किसान संघ के प्रतिनिधिमंडल नें बताया कि रबी सीजन में किसानों को 10 घंटे सिंचाई हेतु निर्बाध बिजली प्रदान की जाए । सीजन के पहले ही मेंटनेंस का काम पूरा कर लिया जाए, तथा खराब पड़े ट्रांसफार्मर को समय सीमा में बदले जाए, भार वृद्धि के प्रकरण किसानों की उपस्थिति में ही बनाएं जावे, किसानों के मुद्दे पर बिजली विभाग तत्परता दिखाए एवं तत्काल ही समस्याओं का निराकरण करे ।
*किसानों का सोयाबीन खराब, सर्वे नहीं हुआ*
भारतीय किसान संघ नें अधिकारियों को बताया कि जिलेभर में किसानों का सोयाबीन नष्ट हुआ है, जिले की आपदाग्रस्त तहसीलों को आपदा प्रभावित घोषित करें, प्रभावित किसानों के खेतों में शीघ्र ही सर्वे कराकर राहत राशि प्रदान की जावे, तथा बीमा कंपनियों को भी आदेशित कर शीघ्र सर्वे करनें हेतु बात की जाए । किसानों के खेतों में 40-50 किलो प्रति एकड़ उत्पादन हो रहा है ऐसी स्थिति में किसान आर्थिक और मानसिक रूप से परेशान है शीघ्र ही प्रभावित किसानों को राहत प्रदान की जावे ।
*सिंचाई हेतु 1 नवंबर से पानी प्रदाय हो*
भारतीय किसान संघ नें सिंचाई विभाग से मांग की है कि जिले में 1 नवंबर से सिंचाई हेतु पानी छोड़ा जाए, पानी छोड़नें के पहले सभी माइनरों की साफ सफाई की जाए, अधिकारी मानिटरिंग करके साफ सफाई का निरीक्षण करें, तथा टेल क्षेत्र के किसानों तक पर्याप्त पानी पहुंचे ये सुनिश्चित किया जाए ।
*कलेक्टर नें किया संवाद समस्याएं हल करनें को आदेशित किया*
बैठक में कलेक्टर सुश्री सोनिया मीणा नें सभी अधिकारियों को समय सीमा में किसानों की समस्याएं तत्परता से हल करनें‌ हेतु आदेशित किया, पर्याप्त खाद वितरण करनें, वितरण व्यवस्था पारदर्शी करनें, सिंचाई हेतु बिजली तथा नहरों की साफ सफाई करनें सहित सोयाबीन के नुकसान का शीघ्र सर्वे करानें सहित सभी मुद्दों पर अधिकारीयों को आदेशित किया है ।
ये रहे उपस्थित
बैठक में जिलाधीश सुश्री सोनिया मीणा, भारतीय किसान संघ के प्रांतीय अध्यक्ष सर्वज्ञ दीवान, अपर कलेक्टर श्री राजीव रंजन पांडेय, डीडीए श्री हेडाऊ, भारतीय किसान संघ के संभागीय मंत्री देवेन्द्र पटेल, प्रचार प्रसार प्रमुख उदय पाण्डेय, जिला मंत्री शंकरसिंह पटेल, जिला सहमंत्री रजत दुबे, संभागीय प्रवक्ता शिवमोहन सिंह, मंगलसिंह राजपूत, ब्रजेश राजपूत,जिला उपाध्यक्ष लखनलाल चौधरी,गुलाब लौवंशी, राजकुमार राजपूत, सूर्यांश रघुवंशी, श्यामशरण तिवारी, राजेश दीवान,गोपाल मीणा,इंद्रपुरी गोस्वामी एवं अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।
Previous articleविधायक नागवंशी के प्रयासों से बनखेड़ी विकासखंड को मिली दो सड़कों की सौगात
Next articleफसल कटाई के बाद किसान भाई नरवाई का करें उचित प्रबंधन: कलेक्टर सुश्री सोनिया मीना