मनोरंजन बैंक वाले नकली नोटो पर महात्मा गांधी की फोटो छापना गलत-अश्फाक भाई

Join Us

भारतीय मुद्रा की नकल करके नोटों पर बापू की फोटो लगाने वालों पर होना चाहिए कार्रवाई

नर्मदापुरम। भारतीय मुद्रा की नकल करके नोटों पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की फोटो लगाने वालों पर कार्रवाई होना चाहिए। मनोरंजन बैंक वाले नकली नोटो पर बापू की फोटो छापना गलत है। क्योंकि इन नोटों को बच्चे तथा अनेक लोग जानबूझ कर सड़कों पर फेंकते हैं। जिससे राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का अपमान होता है। ऐसे नोट छापने वालों की खोज कर उन पर कार्रवाई की जाना अावश्यक है। यह बात समाजसेवी अश्फाक भाई ने शासन प्रशासन से आग्रह करते हुए कहा कि नोट की नकल करना ही गलत होना चाहिए। क्योंकि अनेक बार प्रथम द्ष्ट्या ये नोट असली जैसे ही लगते हैं। जिससे कोई भ्रम में भी पड़ सकता है। मजाक में ही यदि कोई चलाने की कोशिश करे और वह सफल हो जाए तो किसी के साथ धोखा भी हो सकता है। इसलिए ऐसे नोट छपना ही नहीं चाहिए। इन नोटों पर मनोरंजन बैंक लिखकर बांकी अधिकांश हिस्सा असली नोटों जैसा छापकर बाजार में उन्हें रूपयों के बदले में चलाया जाना ही गलत सिद्ध होना चाहिए। जिससे कोई ऐसी गलती नहीं कर सकें। जब गांधी जी की तस्वीर नोटों पर छपती है। तो फिर नकली नोटों पर फोटो छाप कर उसे खिलोने के रूप में उपयोग किया जाना गलत है। यदि मनोरंजन के लिए नोट जैसी कोई आकृति वाले नोट छापना ही व्यवसाय किया जाए तो कोई नकली फोटो हो तथा कलर भी अलग तो भी चल सकता है। लेकिन हू-बहू उसी तरह की नकल करके उसपर गांधीजी ही छाप दिए जाएं यह तो गलत ही सिद्ध होना चाहिए। उन्होंने कहा कि मुझे इस प्रकार के नोट जिन पर गांधी जी की फोटो होती है उसे देखकर बहुत बुरा लगता है। मैं इस संबंध में रिजर्व बैंक को भी पत्र लिखूंगा। तथा शासन में बैठे जबावदारों को भी उसकी प्रति भेजूंगा। जिससे कि ऐसे नोटों का प्रचलन बंद हो। राष्ट्रपिता का अपमान नहीं किया जाना चाहिए।

Previous articleभारतीय किसान संघ जल्द ही पहुंचेगा 500 गांवों तक
Next articleसुरीला नर्मदापुरम पार्श्वगायक किशोर कुमार की पुण्यतिथि पर संगीत कलाकारों ने अपने सुरों से दी सुरांजलि