26 सितंबर की विशाल रैली और ज्ञापन का प्रशासन पर नहीं हुआ असर
किसान संघ ने जताई नाराजगी बड़े आंदोलन करने पर किया जा रहा विचार
नर्मदापुरम। जिला भारतीय किसान संघ की बैठक कृषि उपज मंडी में संपन्न हुई। प्रचार प्रसार प्रमुख ललित चौहान नें बताया की संगठनात्मक और आगामी कार्ययोजना बनानें हेतु मध्यभारत प्रांत अध्यक्ष सर्वज्ञ दीवान प्रांत उपाध्यक्ष नरेन्द्र दोगनें उपस्थित रहे। आगामी गोवर्धन पूजन से 15 दिवस तक भारतीय किसान संघ द्वारा गांव गांव में जाकर भव्य रूप में गौमाता पूजन किया जाएगा। भारतीय किसान संघ द्वारा संगठन के चार उत्सव में से एक गौमाता पूजन है जिसका उद्दैश्य गोमाता के संरक्षण एवं उनके कृषि कार्य में योगदान को समझाना है। इससे संगठन का कार्य विस्तार तो होगा ही इसके अलावा संगठन का उद्देश्य गौमाता संरक्षण हेतु किसानों को जागरूक करना भी है। जिले के 500 गांवों में पहुंचनें का लक्ष्य तय किया है ।
श्री दीवान नें बताया कि संगठन की असली ताकत ग्राम समिति ही है। नींव मजबूत होगी तो किसान रूपी वटवृक्ष भी विशाल एवं संगठित होगा। इसलिए ग्राम समितियों से सतत् संपर्क में रहना चाहिए।
26 के आंदोलन के बाद भी जिला प्रशासन निष्क्रिय
भारतीय किसान संघ का मानना है कि 26 सितंबर को विशाल ट्रैक्टर रैली आंदोलन करके किसानों की समस्याएं शासन प्रशासन को बतायी थी। जिसमें आश्वासन मिले थे। किंतु जिला प्रशासन की किसानों के प्रति असंवेदनशीलता के चलते किसानों की समस्याएं जस की तस हैं। जिला मंत्री शंकरसिंह पटैल नें बताया कि प्रशासन ये न समझें कि भारतीय किसान संघ अब आंदोलन नहीं करेगा। संघ गांव गांव में जाकर किसानों को जागरूक कर रहा है। 26 सितंबर का आंदोलन सांकेतिक था लेकिन अब अगर किसानों की समस्याएं हल नहीं की तो आंदोलन बड़ा होगा।
मनमोहन व्यास, जिलाध्यक्ष ओमकार राजपूत मंगलसिंह राजपूत, संभागीय प्रचार प्रसार प्रमुख उदय पाण्डेय शिवमोहन सिंह, लखनलाल चौधरी, संतोष लोवंशी राजकुमार बैस, ब्रजेश राजपूत श्रीराम दुबे बृजकिशोर लौवंशी सूर्यांश रघुवंशी श्यामशरण तिवारी बदामीलाल साध रामेश्वर जाट लाला पटेल उपस्थित रहे। राजेंद्र सिंह ठाकुर को नर्मदापुरम संयोजक का दायित्व सौंपा गया है जो नगर में संगठन को विस्तार देंगे इसके साथ ही लखन लाल चौधरी जिला उपाध्यक्ष को नर्मदा पुरमतहसील का प्रभारी बनाया गया है।






