नर्मदापुरम। स्व. डॉ राधामोहन सेठा की स्मृति में कल 12 अक्टूबर को नि:शुल्क नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। डॉ अतुल सेठा ने बताया कि भाऊ साहब भुस्कुटे लोक न्यास गोविंद नगर बनखेड़ी एवं सेठा मल्टी स्पेशलिटी हास्पिटल नर्मदापुरम द्वारा रविवार को चक्कर रोड़ के मालाखेड़ी के समीप स्वयंवरम गार्डन के पीछे सेठा मल्टी स्पेशलिटी हास्पिटल में सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक नि:शुल्क नेत्र परीक्षण शिविर के साथ ही मोतियाबिंद के नि:शुल्क आपरेशन किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि मरीज अपने साथ आधार कार्ड जरूर लेकर आवें। इस मौके पर नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ अक्षय हर्णे व अन्य अनेक डाक्टर मौजूद रहेंगे।






