कैलिफोर्निया में दिवाली से पहले भारतीयों को मिला गिफ्ट, स्टेट हॉलिडे घोषित; अमेरिका का तीसरा राज्य बना

Join Us

न्यूयॉर्क (आरएनएस) ।अमेरिका का कैलिफोर्निया राज्य में रहने वाले भारतीयों के लिए दिवाली से पहले बड़ी खबर सामने आई है। कैलिफोर्निया राज्य ने दिवाली को आधिकारिक राजकीय अवकाश के रूप में मान्यता दे दी है। इस फैसले के साथ कैलिफोर्निया, अमेरिका का तीसरा राज्य बन गया है जिसने भारत के इस प्रकाश पर्व को औपचारिक अवकाश के रूप में अपनाया है।कैलिफोर्निया के गवर्नर गेविन न्यूसम ने विधानसभा सदस्य ऐश कालरा द्वारा पेश किए गए ‘एबी 268’ विधेयक पर हस्ताक्षर कर दिए हैं। यह विधेयक सितंबर में कैलिफोर्निया विधानमंडल के दोनों सदनों से पारित हो गया था और अब गवर्नर की मंजूरी के बाद यह कानून बन गया है।
विधानसभा सदस्य ऐश कालरा ने कहा कि कैलिफोर्निया में भारतीय अमेरिकी समुदाय की सबसे बड़ी आबादी रहती है, और दिवाली को राजकीय अवकाश घोषित करने से लाखों लोगों को अपनी संस्कृति पर गर्व महसूस होगा। उन्होंने कहा, दिवाली सद्भावना, शांति और नवीनीकरण का त्योहार है, जो समुदायों को एक साथ जोड़ता है। कैलिफोर्निया को इस विविधता को स्वीकार करना चाहिए, न कि इसे अंधेरे में छिपाना चाहिए।

Previous articleहर दिन 125 किमी जमीन कब्जा रहा रूसज्अब तक 5,000 वर्ग किमी पर लिया नियंत्रण, यूक्रेन को लेकर पुतिन ने किया खुलासा
Next articleइक्वाडोर के राष्ट्रपति की कथित तौर पर हत्या की कोशिश, 500 लोगों ने नोबोआ के काफिले को घेरा