राज्यसभा सांसद माया नारोलिया ने ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल की माताजी के निधन पर गोटेगांव पहुंचकर दी श्रद्धांजलि

Join Us

नर्मदापुरम/ मध्यप्रदेश के पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री प्रहलाद पटेल की माताजी स्व. श्रीमती यशोदा बाई पटेल जी के देवलोकगमन के उपरांत राज्यसभा सांसद श्रीमती माया नारोलिया बुधवार को श्रीधाम गोटेगांव स्थित उनके निवास पहुंचीं। उन्होंने दिवंगत आत्मा के छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी तथा शोकाकुल परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदना प्रकट की। इस अवसर पर श्रीमती नारोलिया ने कहा कि “मां का साया जीवन से उठ जाना हृदय में ऐसी शून्यता छोड़ जाता है, जिसे कोई शब्द भर नहीं सकते। मातृस्नेह का अनुपम आशीर्वाद, ममता और करुणा सदा अमर रहती है। स्व. यशोदा बाई पटेल की स्मृतियां सदैव प्रेरणा स्रोत बनी रहेंगी।” उन्होंने परमपिता परमेश्वर से प्रार्थना की कि वे दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा परिवारजनों को इस गहन शोक को सहन करने की शक्ति और धैर्य दें। इस अवसर पर श्रीमती नारोलिया के साथ सोहागपुर विधायक श्री ठाकुर विजयपाल सिंह, पिपरिया विधायक श्री ठाकुरदास नागवंशी, श्री निखिलेश चतुर्वेदी, श्री अश्विनी सरोज, श्री विपिन यादव, श्री आकाश रघुवंशी, श्री आकाश तिवारी, पूर्व विधायक श्रीमती सविता दीवान शर्मा, श्रीमती रंजना मीना, जनपद अध्यक्ष श्रीमती सावित्री बाई परनामे, जनपद उपाध्यक्ष श्री लालचंद यादव, श्री हंस राय, श्री अनिल बुंदेला, श्री संजय अग्रवाल, श्री सुरेश यादव, श्री राजा गुजर पटेल, श्री बलराम ठाकुर, श्री प्रशांत पटेल सहित अन्य जनप्रतिनिधीगण उपस्थित रहे। 

Previous articleधान एवं मोटा अनाज उपार्जन हेतु PCSAP पोर्टल के संचालन के संबंध में प्रशिक्षण संपन्‍न
Next articleनगरीय क्षेत्रों के सुनियोजित विकास के लिये वर्ष 2047 को ध्यान में रखकर बनाएं कार्ययोजना : मुख्यमंत्री डॉ. यादव