भूकंप के झटकों से दहला जापान, लोगों में मचा हडक़ंप; रिक्टर स्केल पर इतनी मापी गई तीव्रता

Join Us

टोक्यो( आरएनएस) । जापान में शनिवार देर रात जोरदार भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 6.0 मापी गई। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार, भूकंप का केंद्र 50 किलोमीटर की गहराई में था। यह झटका जापान के पूर्वी तट, होंशू क्षेत्र के पास दर्ज किया गया। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने ङ्ग पर पोस्ट कर बताया कि भूकंप की तीव्रता 6.0 रही, जबकि इसका उपरिकेंद्र 37.45ए उत्तरी अक्षांश और 141.52ए पूर्वी देशांतर पर स्थित था। जापान एक अत्यधिक भूकंपीय सक्रिय क्षेत्र में स्थित है, जिसे ‘रिंग ऑफ फायर’ कहा जाता है।
यह क्षेत्र प्रशांत महासागर के किनारों पर फैला हुआ है और विश्व के अधिकांश ज्वालामुखीय और भूकंपीय गतिविधियों का केंद्र है।जापान में अक्सर छोटे-बड़े भूकंप आते रहते हैं। यह देश विश्व के सबसे विकसित भूकंपीय निगरानी नेटवर्क से लैस है, जो हर हलचल को रिकॉर्ड करता है। इसके बावजूद, समय-समय पर आए विनाशकारी भूकंपों ने यहां बड़ी तबाही मचाई है। इनमें 2024 का नोटो भूकंप, 2011 का तोहोकू भूकंप और सुनामी, 2004 का चूएत्सु भूकंप और 1995 का ग्रेट हनशिन भूकंप शामिल हैं।जापान में भूकंपों की तीव्रता को मापने के लिए शिंडो स्केल का उपयोग किया जाता है, जो किसी विशेष स्थान पर महसूस की गई तीव्रता को मापता है। यह पैमाना शून्य से सात तक होता है, जिसमें शिंडो सात को सबसे घातक श्रेणी माना जाता है। शिंडो पांच और छह के लिए “कमजोर” या “मजबूत” जैसे उपवर्ग होते हैं, जो झटकों की वास्तविक तीव्रता और उनसे होने वाली क्षति के स्तर को दर्शाते हैं।

Previous articleट्रंप प्रशासन को बड़ा झटका, अमेरिकी अदालत ने पोर्टलैंड में 200 नेशनल गार्ड की तैनाती पर लगाई रोक
Next articleधोनी की कप्तानी में नहीं खेलने का मलाल हमेशा रहेगा : सूर्यकुमार