गौ मांस से भरी कार जब्त,कार चालक फरार

Join Us

भोपाल (आरएनएस)। परवलिया सडक़ इलाके में सोमवार सुबह गौमांस से भरी एक कार को जब्त किया गया। बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने मुखबिर की सूचना पर कार की घेराबंदी की, लेकिन मौके का फायदा उठाकर कार चालक फरार हो गया। पुलिस ने कार को जब्त कर अज्ञात आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।एसडीओपी मंजू चौहान ने बताया कि घटना विधि ढाबे से रंगला पंजाब ढाबे की ओर जाने वाली सडक़ पर हुई। बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने कार को रोकने की कोशिश की, लेकिन चालक वाहन छोडक़र मौके से भाग गया। पुलिस ने जब्त की गई कार से गाय की मुंडी, पांव, खाल और करीब एक क्विंटल से अधिक मांस बरामद किया है। फिलहाल, वाहन किसके नाम पर पंजीकृत है, इसकी जांच की जा रही है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी चालक की पहचान कर रही है और उसकी गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।

Previous articleहमारा दृढ़ विश्वास है कि भारत विश्व गुरु बनकर विश्व का नेतृत्व करेगा
Next articleग्यारहवीं कक्षा की छात्रा की सातवीं मंजिल से गिरी, मौत