समाज को नई दिशा देने साहित्यिक, सामाजिक, सांस्कृतिक सृजनात्मक कार्यो की बहुत जरूरत है- वरिष्ठ पत्रकार रमेश शर्मा

Join Us

तीन विभूतियों और कर भला सो हो भला सेवाभावी संस्था हुई सम्मानित

यादगार संस्था द्वारा 41 वर्षाें से लगातार हो रहा अनूठा साहित्यक, सामाजिक सांस्कृतिक आयोजन

नर्मदापुरम। राष्ट्रीय भावनाआें से ओतप्रेात महाकाव्य ग्रंथ लिखने वाले राष्ट्रकवि प्रो श्रीकृष्ण सरल की स्मृति को संजोए रखकर चार दशक से रचनात्मक कार्य करने वालों की खोज कर उनका सम्मान करना बहुत बड़ा कार्य है। वास्तव में-यादगार संस्था यादगार आयोजन कर रही है। समाज में ऐसे सृजनात्मक कार्य करने की जरूरत है। समाज को एक नई दृष्टि नई दिशा देने के लिए साहित्यिक सामाजिक सांस्कृतिक समारोह की इस लंबी यात्रा को पूरा करने वाली यादगार संस्था को मै साधुवाद देना चाहूंगा यह बात वरिष्ठ पत्रकार लेखक रमेश शर्मा ने

नर्मदांचल की प्रसि़द्ध साहित्यिक सामाजिक सांस्कृतिक संस्था यादगार संस्था के 4़1 वर्ष के आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में कही।

केसरिया गार्डन के सभागार में अध्यक्षता कर रहे पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष पं भवानी शंकर शर्मा ने कहा कि यादगार संस्था द्वारा समाज की छिपी हुई प्रतिभाओं को तलाश कर उनको सम्मानित करने का भला कार्य अनुकरणीय पहल है। विशेष अतिथि सेवा निवृत्त उप पुलिस अधीक्षक महेंद्र मीणा ने कहा कि लंबे अरसे से इस प्रकार का उत्कृष्ट कार्य किया जाना बहुत ही सराहनीय कार्य है। इस आपाधापी के युग में इस तरह के आयोजन कठिन कार्य हैं। ऐसा कार्य विरले लोग ही कर पाते हैं।

कार्यक्रम के दौरान कवयित्री श्रीमती दीपावली शर्मा की काव्य कृति तुम सबल का विमोचन हुआ। इस मौके पर श्रीमती शर्मा ने कहा कि संस्था के माध्यम से साहित्य को एक नई दिशा दी जा रही है। साहित्य की सेवा की सेवा की जा रही है। उन्होंने कहा कि मेरी पुस्तक के विमोचन से मैं बहुत अभीभूत हूंं। संस्था के संरक्षक मार्गदर्शक डॉ संतोष व्यास ने पुस्तक तुम सबल हो के परिप्रेक्ष्य में अपने विचार व्यक्त किए। दूरदर्शन कलाकार ओपी शर्मा, श्रीराम परसाई, आनंद नामदेव ने गीत संगीत की प्रस्तुति दी।

तीन विभूतियां व कर भला सो हो भला संस्था हुई सम्मानित

यादगार संस्था द्वारा इस बार साहित्य के क्षेत्र में नारायण श्रीवास्तव करेली, संगीत के क्षेत्र में. राकेश दुबे एवं खेलकूद के क्षेत्र में अनुराग मिश्रा, समाज सेवा के क्षेत्र में कर भला सो हो भला संस्था ग्राम बमुरिया के देवेंद्र राजपूत व टीम को सम्मानित किया।

समाजसेवा श्रेष्ठ कार्य

श्री श्रीवास्तव ने कहा कि वर्तमान में सभी व्यस्त हैं संस्था के द्वारा समाजसेवा और साहित्य के क्षेत्र में श्रेष्ठ कार्य किया जा रहा है। उत्कृष्ट खिलाड़ी अनुराग मिश्रा, संगीतकार राकेश दुबे और कर भला सो हो भला संस्था के देवेंद्र राजपूत ने भी अपने विचार व्यक्त किए।

कार्यक्रम में पूर्व विधायक गिरजाशंकर शर्मा, स्व.श्री सरल के पुत्र डॉ धर्मेंद्र सरल और प्रौत्र अभिषेक सरल, मुख्य संयोजक खेमचंद यादवेश, के साथ ही वरिष्ठ साहित्यकार सुरेश उपाध्याय, पं गिरिमोहन गुरू, नित्यगोपाल कटारे, रेडक्रास सोसायटी के अध्यक्ष अरूण शर्मा, तेजेस्वर मिश्र, डॉ हंसा व्यास, गोपीकांत घोष, कमलेश सक्सेना, डॉॅॅॅ नमन तिवारी, डाक्टर हरिओम दीक्षित, ललित मोहन यादव, आरके हास, संयोजक तुकाराम खेमचंद यादवेश, सहसंयोजक संतोष यादव अध्यक्ष मोहन यादव कार्यकारी अध्यक्ष बलराम शर्मा, उपाध्यक्ष शैलेंद्र यादव सचिव मुकेश यादव, सहसचिव लखन पारूलकर, बाबूलाल कदम, महेश मूलचंदानी, सुभाष यादव, अरूण दीक्षित, रामराज सिंह ठाकुर, अशोक सोनी, कपूर नागर, बालचंद पटेल, नरेंद्र पटेेल, अमित गुप्ता, अंजली मिश्रा, आशा उपाध्याय, रजनी शंकर यादव जयबाला निगम, धनराज यादव, गोवर्धन यादव, राजकुमार यादव, शुभम यादव, रौशनी, सारिका, निहारिका, क्षेत्र के साहित्यकार कलाकार पत्रकार यादव समाज के नागरिक, पूर्व कार्यकारिणी के पदाधिकारी व सदस्य मौजूद रहे। समापन अवसर पर श्रीकृष्ण जन्मोत्सव समिति की बालिकाओं व नन्हें मुन्हें कलाकारों ने पहलगाम घटना व आपरेशन सिंदूर का शार्ट मंचन किया राष्ट्रगान के साथ समापन हुआ। संचालन बलराम शर्मा व आभार प्रदर्शन तुकाराम खेमचंद यादवेश यादव ने किया।

Previous articleकश्मीर में आतंक की जड़ों पर करारा प्रहार, टीआरएफ सरगना की करोड़ों की संपत्ति कुर्क
Next articleशरद पूर्णिमा पर नर्मदा तट पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, मंदिरों में हुए अनेक धार्मिक आयोजन