आस-पास के सभी जिलों को मुआवजा, क्यों छुटा सीहोर जिला, सीहोर जिले के किसानों को मुआवजा दे सरकार-राजीव गुजराती

Join Us

सीहोर। सीहोर जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजीव गुजराती ने बयान जारी कर बताया कि राज्य सरकार की सूचि में लगभग 26 से 30 जिले के किसानों को मुआवजी की राशि दी जाने की घोषणा प्रदेश में जिलों की लिस्ट जारी की  है, जिसमें लगभग 680 करोड़ की राशि किसानों के खाते में ट्रांसफर की जायेगी, परन्तु बड़े ही दुर्भाग्य की बात है कि भारत सरकार के कृषि मंत्री सीहोर गृह जिला होने के बावजूद भी सीहोर जिले का नाम लिस्ट में नही हैं, जबकि विगत् दिनों शिवराज सिंह चौहान द्वारा सीहोर से बायपास पर पत्रकार बन्घुओं के सवाल पर जवाब देते हुए अधिकारियों को सीहोर जिले के पीडि़त किसानों की फसल का तुरन्त सर्वे कर खराब फसल का मुआवजा दिये जाने के मौखिक रूप से निर्देश दिये थे।
जिले के किसानों की तरफ से सीधा सवाल सरकार से करते हुए कहा है कि सीहोर जिले की जनता को क्या सीहोर जिले में चारों सीटें जिताने की सजा दी जा रही है क्या यह चारों विधायक और सांसदों की सहमति है कि किसानों की फसल का कोई नुकसान नहीं हुआ। कुछ हफ्ते पहले खेत-खेत घूमने वाले अधिकारी और विधायक क्या सिर्फ फोटो खिंचवाने गए थे। यदि भाजपा सरकार और आला अधिकारियों को लगता है कि अगर खेतों में नुकसान नहीं था, तो सर्वे क्यों किया गया और अगर नुकसान था, तो फिर अब तक मुआवजा क्यों नहीं मिला। मैं प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एवं केन्द्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान से पूछना चाहता हूं कि क्या आप सभी की सहमति है कि किसानों को मुआवजा नहीं मिलना चाहिए या आप लोग खुद सरकार से सवाल नहीं कर पा रहे हैं।

Previous articleशराब के नशे में धुत्त बिजली अधिकारी ने किया सड़क पर एक घंटे तक हंगामा
Next articleस्मार्ट बिजली मीटर लगाने की अनिवार्यता की समयसीमा बढ़ाए जाने का कांग्रेस पार्टी ने किया स्वागत