नर्मदापुरम। इस वर्ष बीते वर्ष से करीब 5 इंच अधिक वर्षा हो चुकी है। पिछले तीन दिन से दिन में एक बार वर्षा हो रही है। वह भी अनेक रूप दिखा रही है। शहर के ही अनेक मोहल्लों में कहीं धूप निकली हुई होती है तो दूसरी तरफ झमाझम वर्षा हो रही होती है। ऐसा ही नजारा शनिवार को बस स्टेंड के पास वाले क्षेत्र में तेज वर्षा हुई लेकिन कोठीबाजार में धूप निकलती रही।दोपहर बाद कोठी बाजार में बारिश हुई रसूलिया क्षेत्र में बूंदाबांदी होकर रह गई। वहीं हाउसिंग बोर्ड क्षेत्र में भी दोपहर के समय गर्जना हुई और हल्की वर्षा हुई। इतना सब हाेने के बाद भी शहर में वर्षा रूकते ही उमस तथा गर्मी का असर तेज हो जाता है।






