नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने लिखा मुख्यमंत्री और पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को पत्र

Join Us

-भोपाल में पिछले तीन साल से प्रस्तावित रीजनल इंस्टीट्यूट ऑफ रेस्पिरेटरी डिज़ीज़ और सेंटर फॉर एक्सीलेंस इन ऑर्थोपेडिक की स्थापना शीघ्र किए जाने की मांग की
भोपाल (विलक्षण सक्सेना)। मध्यप्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर भोपाल में प्रस्तावित रीजनल इंस्टीट्यूट ऑफ रेस्पिरेटरी डिज़ीज़ तथा सेंटर फॉर एक्सीलेंस इन ऑर्थोपेडिक की स्थापना में हो रही देरी पर कड़ा सवाल उठाया है और इसे जनहित से जुड़ा गंभीर मुद्दा बताया है। श्री सिंघार ने अपने पत्र में उल्लेख किया है कि दिनांक 28 मई 2022 को तत्कालीन महामहिम राष्ट्रपति महोदय द्वारा 150 करोड़ रुपये की लागत से इन दो संस्थान की स्थापना हेतु भूमिपूजन किया गया था। किंतु आवश्यक एनओसी तथा प्रशासनिक औपचारिकताओं में लगातार अड़चनें आने के कारण तीन वर्ष बीत जाने के बावजूद कार्य प्रारंभ नहीं हो सका। उन्होंने कहा कि यह स्थिति प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाओं और आम जनता के साथ अन्याय है। भोपाल सहित पूरे प्रदेश को इन अत्याधुनिक चिकित्सा संस्थानों की तुरंत आवश्यकता है, ऐसे में सरकार को चाहिए कि सभी प्रशासनिक प्रक्रियाएँ और अनुमतियाँ तत्काल पूरी की जाएं और कार्य शीघ्र प्रारंभ कराया जाए। साथ ही श्री सिंघार ने यह भी मांग की है कि जिन अधिकारियों की लापरवाही और नियमानुसार कार्यवाही न करने के कारण यह परियोजना अब तक ठप है, उनके विरुद्ध कठोर कार्यवाही की जाए।
वहीं नेता प्रतिपक्ष की तरफ से एक पत्र तत्कालीन राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद जी को भी भेजा गया है और उन्हें मामले से अवगत कराते हुए इस मामले में उचित कार्यवाही की मांग की गई है।

Previous articleदेश के आदर्श उदाहरण होंगे राष्ट्रीय उद्यानों के पास वन्य जीवों के लिए बनने वाले जू एंड रेस्क्यू सेंटर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
Next articleरूस के ‘किलर ड्रोन्स’ से कांपा यूरोप! अब आसमान में खड़ी होगी अदृश्य ‘ड्रोन वॉल’, घुसते ही हो जाएगा शिकार