गांधी जयंती पर एमपी की जेलों में कैद 111 बंदियों को मिलेगा आजादी का तोहफा

Join Us

– रिहाई पाने वाले बंदियो में आजीवन कारावास से दंडित 8 महिलाएं भी शामिल
भोपाल (ए.)। महात्मा गांधी जयंती के मौके पर राज्य शासन द्वारा मप्र की 16 केंद्रीय, जिला व सब जेलों में विभिन्न जेलों से आजीवन कारावास की सजा से दंडित 111 बंदियों को रिहा करते हुए उन्हें आजादी का तोहफा दिया जा रहा है। रिहा होने वाले बंदियों में 8 महिलाएं भी शामिल हैं। आजीवन कारावास की सजा से दंडित रिहा किये जाने वाले बंदियों को मध्यप्रदेश शासन, जेल विभाग द्वारा दिये गये आदेश के दिशा-निर्देशों के अंतर्गत सजा में छूट प्रदान की जा रही है। मप्र शासन, जेल विभाग की रिहाई नीति के अंतर्गत आजीवन कारावास से दंडित बंदियों को सजा में विशेष माफी प्रदान की जा रही है। लेकिन आजीवन कारावास से दंडित बंदियों में बलात्कार, पाक्सो आदि प्रकरण वाले दंडित बंदियों को किसी भी प्रकार की माफी नहीं दी गई है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में मप्र शासन की रिहाई नीति में आवश्यक संशोधन किया गया है, अब आजीवन कारावास से दंडित बंदियों को साल में 5 अवसरों पर रिहा किया जाएगा। इससे पहले गणतंत्र दिवस, अंबेडकर जयंती, स्वतंत्रता दिवस एंव गांधी जयंती पर ऐसे बंदियों को रिहा किया जाता था, लेकिन अब राष्ट्रीय जनजाति गौरव दिवस (15 नवम्बर) को भी आजीवन कारावास से दंडित बंदियों को पात्रतानुसार रिहा किया जाएगा। जेल अधिकारियो के अनुसार रिहा किए जा रहे बंदियों को जेल में निरुद्ध रहते हुए टेलरिंग, कारपेन्ट्री, लौहारी, भवन मिस्त्री, भवन सामग्री निर्माण आदि का प्रशिक्षण प्रदान किया गया है, जिससे रिहा होने के बाद वह अपनी जीवकोपार्जन का साधन अर्जित कर सकें। महानिदेशक जेल एवं सुधारात्मक सेवाएं, डॉ. वरूण कपूर ने रिहा होने वाले बंदियों से आवाह्न किया है, कि वह रिहाई के बाद अपराध से दूर रहकर अपने परिवार एवं समाज में पुनस्र्थापित होंकर अपने परिवार, समाज एवं प्रदेश के निर्माण में सहभागी बनें। जानकारी के अनुसार प्रदेश भर की जेलो से केन्द्रीय जेल उज्जैन से 7, केन्द्रीय जेल सतना से 6, केन्द्रीय जेल नर्मदापुरम से 10, केन्द्रीय जेल बड़वानी से 5, केन्द्रीय जेल ग्वालियर से 7, केन्द्रीय जेल जबलपुर से 6, केन्द्रीय जेल रीवा से 12, केन्द्रीय जेल सागर से 18, केन्द्रीय जेल नरसिंहपुर से 5, केन्द्रीय जेल इंदौर से 11, जिला जेल इंदौर से 3, केन्द्रीय जेल भोपाल से 18, जिला जेल अलीराजपुर से 2बंदियो सहित 111 बंदियो को रिहाई दी जायेगी।

Previous articleवायनाड में मानव-वन्यजीव संघर्ष के लिए सहयोगात्मक समाधान की आवश्यकता : प्रियंका गांधी
Next articleमध्य प्रदेश में अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर हुए सम्मान समारोह