नर्मदापुरम बंगाली एसोसिएशन करेगा भव्य कालीबाड़ी का निर्माण

Join Us

दुर्गोंत्सव के दौरान दत्ता परिवार ने पिता व बुआ की स्मृति में लिया भूमि दान का संकल्प

नर्मदापुरम। निप्र। नर्मदापुरम बंगाली एसोसिएशन के द्वारा बीते 30 वर्षों की भांति इस वर्ष भी 31 वे वर्ष में मां दुर्गा पूजन महोत्सव श्रद्धा भक्ति भाव उमंग व उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ आशीष चटर्जी ने बताया कि महानवमी को कन्या पूजन हवन भोग का आयोजन हुआ महोत्स्व के दौरान प्रतिदिन भंडारे का आयोजन किया गया। डॉ चटर्जी ने बताया कि आज मां दुर्गोत्सव के दौरान अपराह्न एक प्रसन्नता का समाचार साझा हुआ जिसमें दत्ता परिवार ने पिता स्व. शिवाजी दत्ता तथा बुआ स्व सुश्री रोमा दत्ता की स्मृति में कालीबाड़ी निर्माण हेतु भूमि दान का संकल्प लिया। जिससे बंगाली समाज में एक विशेष उत्साह की लहर दौड़ गई। उपस्थित समाज के सदस्यगण भी जल्दी ही एक भव्य कालीबाड़ी के निर्माण हेतु संकल्पित हुए जिसके माध्यम से बंगाली संस्कृति और परंपराओं का संरक्षण और संवर्धन किया जाएगा। इसके बाद समाज के सदस्यों ने इटारसी रोड स्थित भूमि पर पदार्पण प्रणाम किया।

संध्या को समाज के सभी लोगों ने मिलकर धुनुची नृत्य कर माँ को प्रसन्न करने के लिए आनंद उत्सव मनाया। आरती के पश्चात सांस्कृतिक कार्यक्रम में समाज के बच्चों और सामाजिक महिलाओं के बंग वाहिनी ग्रुप ने नृत्य संगीत प्रस्तुत किया। धूमधाम के साथ बंगाली समाज इस प्रकार का आयोजन प्रतिवर्ष करता चला रहा है जो इस बार 31 वर्ष में आयोजित हो रहा है अग्निहोत्री गार्डन में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में विजयादशमी को प्रातः दर्पण विसर्जन अपराह्न में सिंदूर खेला उत्सव विसर्जन शोभायात्रा और सायं में विजया सम्मेलनी का कार्यक्रम रहेगा।

Previous articleकालबाड़ी में हवन पूजन के बाद हुआ विशाल भंडारा
Next articleदशहरा पर्व-रावण, मेघनाथ और कुंभकरण के वाटर पू्रफ पुतलों का किया जाएगा दहन