कालबाड़ी में हवन पूजन के बाद हुआ विशाल भंडारा

Join Us

नर्मदापुरम। निप्र। ग्राम रोहना सांवलखेड़ा में प्रस्तावित कालीबाड़ी मंदिर स्थल पर विराजित माता जगदंबा के दरबार में बुधवार को नियमित पूजा के बाद हवन हुआ। माता के हवन के बाद कन्या भोजन एवं भंडारा आयोजित किया गया।

सिंदूर खेला आज

उत्सव के समापन दिवस गुरुवार दशहरे के अवसर पर दरबार में सिंदूर खेला उत्सव होगा। इस दौरान माता सौभाग्यवती महिलाओं को सौभाग्य का वरदान देंगी। भक्त माता के साथ सिंदूर खेलेंगे। इसके बाद अपराजिता पूजा होगीए बाद में विसर्जन होगा।

Previous articleलक्ष्मण ने किया मेघनाथ का वध, आज लंका पर विजय करेंगे श्रीराम
Next articleनर्मदापुरम बंगाली एसोसिएशन करेगा भव्य कालीबाड़ी का निर्माण