तेज धूप का असर होने से पकने लगी फसल
नर्मदापुरम। निप्र। इन दिनों दिन में तेज गर्मी का असर बना हुआ है। वहीं रात के समय हल्की ठंड मेहसूस होने लगी है। सुबह के समय सात बजते ही गर्मी का एहसास होने लगता है। दोपहर में तीखी धूप बनी रहती है। लेकिन शाम होने पर शीतलता होने लगती है। मौसम विभाग के अनुसार अगले सप्ताह से मौसम में और अधिक शीतलता आने की संभावना है। इस मौसम में तीखी धूप के चलते सोयाबीन की फसल पक गई है। वहीं धान की फसल भी पकने की स्थिति में आ रही है। कहीं कहीं धान कटने भी लगी है। किसान नेता नरेंद्र पटेल ने बताया कि इस वर्ष तेज बारिश होने के कारण फसलों की स्थिति ठीक है। उन्हाेने बताया कि अनेक किसानों कि सोयाबीन की फसल खराब हो गई है। पर्यावरण के जानकार आर आर सोनी और कृषि उप संचालक जेआर हेड़ाउ का कहना है कि इस वर्ष तेज बारिश से धान को फायदा है। डाक्टर संजय पुरोहित का कहना है कि कभी गर्मी कभी ठंड के असर से लोगों के स्वास्थ्य पर भी विपरीत असर पडने की संभावना बन रही है।






