नर्मदापुरम। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ कि प्रचार विभाग से प्राप्त जानकारी में बताया गया है कि मध्यभारत प्रान्त के नर्मदापुर विभाग कि रचनानुसार नर्मदापुरम जिले में 2 नगरों इटारसी तथा नर्मदापुरम कि 21 बस्तियाँ और 6 खंडों केसला डोलरिया नर्मदापुर ग्रामीण माखन नगर सिवनी मालवा एवं शिवपुर के अंतर्गत 65 मण्डलों में कार्य चलता है।
संयुक्त रूप से जिला प्रचार प्रमुख मनोज राय और सह जिला कार्यवाह योगेश पवार ने बताया कि केंद्र कि योजना से जिले में इस वर्ष प्रत्येक मण्डल एवं बस्ती में 2 से 12 अक्टूबर 2025 के मध्य 250़ संख्या के पथ संचलन के कार्यक्रम होंगे, हिन्दू समाज के प्रत्येक घर से स्वयंसेवक पूर्ण गणवेश में पथ संचलन सम्मलित हो इसके लिए संघ के कार्यकर्त्ता घर.घर सम्पर्क कर रहें हैं।
जानकारी देते हुए जिला प्रचारक ने बताया कि डॉ हेडगेवार जी ने संघ की स्थापना के समय कहा था संघ कोई नया कार्य शुरू नहीं कर रहा है बल्कि कई शताब्दियों से चले आ रहे काम को आगे बढ़ा रहा है। 2 अक्टूबर को संघ अपने 100 वर्ष पूर्ण कर रहा है इसी के निमित्त संघ पूरे वर्ष सितंबर 2026 तक कार्यविस्तार और दृढ़ीकरण के लिए विजयादशमी के दिन से संघ शताब्दी के दौरान विशिष्ट गतिविधियों पर ध्यान केंद्रित करेगा।






