केन्द्रीय जेल नर्मदापुरम खण्ड-अ में शांतिग्राम फाउण्डेशन द्वारा स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

Join Us

नर्मदापुरम/ केन्द्रीय जेल नर्मदापुरम खण्ड-अ में आज शांतिग्राम फाउण्डेशन नर्मदापुरम के सहयोग से एक दिवसीय स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर विशेष रूप से महिला बंदियों के स्वास्थ्य परीक्षण एवं परामर्श हेतु आयोजित किया गया। इस अवसर पर डॉ. वैष्णवी पी.वी., आर्य शिवू एवं सुश्री भावना विष्ट ने महिला बंदियों को स्वास्थ्य संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियाँ प्रदान कीं। शिविर में निरूद्ध 73 महिला बंदियों और 02 बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण एवं उपचार किया गया। उन्हें आवश्यक चिकित्सीय परामर्श भी उपलब्ध कराया गया। शिविर के दौरान जेल अधीक्षक श्री संतोष सिंह सोलंकी, उप अधीक्षक श्री प्रहलाद सिंह बरकडे, अष्टकोण अधिकारी श्री हितेश बंडिया, श्रीमती इंदुराज साहू (मेलनर्स) एवं जेल स्टाफ उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन डॉ. मयंक तोमर और समाजसेवी सुश्री भावना विष्ट द्वारा किया गया।

Previous articleनिर्माण श्रमिकों के कल्याण हेतु उपकर भुगतान अनिवार्य
Next articleलोकसभा सांसद से प्राप्‍त प्रस्‍ताव पर 01 निर्माण कार्य हेतु