आज का राशिफल

Join Us

मेष राशि – आज का दिन आपके लिए शानदार रहेगा। बिजनेस में आज आप बढिय़ा लाभ कमायेंगे, घर में खुशहाली आएगी। दाम्पत्य जीवन में चल रही किसी समस्या का आज समाधान होगा , परिवार का माहौल अच्छा होगा। आज आपको किसी ऐतिहासिक परम्परा से जुडऩे का बेहतरीन मौका मिलेगा, जिससे आप अपने रीति – रिवाजों को बेहतर समझ पायेंगे।
वृष राशि- आज आपका दिन अच्छा रहने वाला है। आज आपको घर के बडों से राय मिलेगी, जिससे किसी काम को पूरा करने में आसानी होगी। आज इस राशि के छात्रों को टीचर का भरपूर सहयोग मिलेगा, किसी प्रोजेक्ट को कम्पलीट करने में आसानी होगी।
मिथुन राशि- आज का दिन आपके लिए ठीक रहेगा। आज आप किसी नए काम की योजना बनायेंगे और जल्द ही उस पर काम शुरू करेंगे। आज आपको पारिवारिक उलझन का समाधान मिलने से, मन में प्रसन्नता होगी। आज नौकरी में आ रही रुकावटे ख़त्म होंगी, आपको किसी मल्टीनेशनल कम्पनी से जॉब का ऑफर आएगा। आज आपकी कारोबारी गतिविधियां सुचारू रूप से चलती रहेंगी, जिससे आपको अच्छा लाभ होगा।
कर्क राशि- आज का दिन आपके लिए बेहतरीन रहने वाला है। आज आपको तरक्की के नए अवसर प्राप्त होंगे, जिसका लाभ उठा कर आप जीवन में आगे बढ़ सकते हैं। इस राशि के अविवाहित व्यक्तियों को जल्द ही, विवाह के प्रस्ताव मिल सकते हैं। आज कपड़ा कारोबारियों को उम्मीद से अधिक लाभ होगा, जिससे आपका बिजनेस ग्रोथ करेगा।
सिंह राशि- आज का दिन आपके लिए ठीक रहेगा। आज आप किसी मामले को शांति से सुलझाने का प्रयास करें , तो आपके लिए अच्छा रहेगा। आज आप किसी आयोजन का हिस्सा बनेंगे, जहां आपको नए व्यक्तियों से मिलने का मौका मिलेगा। इस राशि के फील्ड से जुड़े व्यक्तियों के लिए दिन अच्छा रहेगा, आपके साथ काफी लोग जुड़ेंगे।
कन्या राशि- आज का दिन आपके लिए शानदार रहेगा। आज आपको पैतृक सम्पत्ति का लाभ मिलेगा , साथ ही आपके सपने पूरे होने की उम्मीद है। आज हेल्थकेयर में आपकी व्यस्तता बनी रहेगी, शाम होते – होते आपको हल्की थकान का अहसास हो सकता है। आज आप जीवनसाथी के साथ शॉपिंग करने का मन बना सकते हैं और उन्हें कुछ उपहार भी देंगे। आज सामाजिक कार्यों में आपकी रुचि बनी रहेगी, आप उनमें बढ़ – चढ़ हिस्सा लेंगे। जिससे आपका मान – सम्मान भी बढ़ेगा।
तुला राशि- आज का दिन आपके लिए बेहद खास रहेगा। आज आप उन कार्यों को महत्व देंगे, जिनसे आपको ख़ुशी और लाभ दोनों मिल सकें। आज आपके जीवन में तटस्थता और स्पष्टता बनी रहेगी, जिसका दूसरों पर अच्छा प्रभाव पड़ेगा। आज आपको पुरानी दोस्ती का बड़ा लाभ होगा, आप साथ मिलकर एक नयी शुरुआत कर सकते हैं।
वृश्चिक राशि- आज का दिन आपके लिए मिली – जुली प्रतिक्रिया देने वाला होगा। आज आप अपनी भावनाओं को कण्ट्रोल करने का प्रयास करें, साथ ही दूसरे व्यक्तियों की भी भावनाओं का सम्मान करें। आज आपको रुका हुआ धन प्राप्त होगा, जिससे आर्थिक समस्या दूर होगी। आज अविवाहित व्यक्तियों को विवाह का प्रस्ताव मिलेगा, इस रिश्ते से सभी सहमत होंगे।
धनु राशि- आज का दिन आपके लिए ठीक रहेगा। आज आप किसी काम को पूरा करने के लिए बड़े भाई की मदद ले सकते हैं। जिससे काम सही समय पर और बेहतरीन तरीके से पूरा होगा। आज आपको किसी क़ानूनी मामले में उच्च अधिकारी से सलाह प्राप्त होगी, जिससे मामला जल्द ही सुलझ जायेगा।
मकर राशि- आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आज आपके अधिकतर काम सफल होंगे, जिससे आपका आत्मविश्वास और ज्यादा मजबूत होगा। आज आप किसी जरूरतमंद की मदद करेंगे, जिससे उसका जीवन सहज हो जायेगा। आज आप बच्चों के भविष्य के लिए कुछ बड़े फैसले ले सकते हैं।
कुंभ राशि- आज का दिन आपके लिए उत्तम रहने वाला है। आज आपका मन अध्यात्म की तरफ ज्यादा रहेगा , आपको मानसिक शांति का अनुभव होगा। आज आपको नौकरी में कई बेहतरीन अवसर प्राप्त होंगे , जिससे आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। आज आप शांतिपूर्ण तरीके के साथ किसी काम को सम्पन्न करेंगे, जिससे आपको ख़ुशी मिलेगी।
मीन राशि- आज का दिन आपके लिए पहले की अपेक्षा बेहतर रहने वाला है 7 आज आपका स्वभाव सभी को पसंद आएगा और आपके काम की सराहना होगी। आज आप किसी काम को करने से पहले अच्छे से सोच – विचार कर लें। आज आपकी रुचि साहित्य में रहेगी , आप कुछ नया लिखने का प्रयास करेंगे, जिसकी बहुत प्रशंसा होगी। इस राशि के कला और अभिनय से जुड़े व्यक्तियों को आज किसी बड़े मंच पर परफॉर्म करने का मौका मिलेगा।

Previous articleराहुल गांधी की गलत धारणा
Next article2020 की कसर इस बार पूरी करनी है, घुसपैठियों को बिहार से करेंगे बाहर : अमित शाह