तमिलनाडु के नमक्कल में एक्टर विजय की रैली में भगदड़, 10 मौतों की पुष्टि, 30 हुए घायल

Join Us

चेन्नई (ए)। तमिलनाडु के नमक्कल में एक्टर विजय की रैली में भगदड़ मच गई। इसमें कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई है। इनमें कई बच्चे भी शामिल हैं। हादसे में 30 से ज्यादा लोग घायल हैं। मौतों की संख्या बढऩे की आशंका है। भगदड़ में नौ साल का एक बच्चा भी गायब हो गया। तमिलगा वेट्री कजग़म प्रमुख और एक्टर विजय की रैली में बड़ी संख्या में लोग पहुंचे थे। भीड़ इतनी ज्यादा बढ़ गई थी कि वहां पर हालात बिगडऩे लगे। अभिनेता से नेता बने विजय लोगों को संबोधित कर रहे थे। इसी दौरान कुछ लोगों के बेहोश हो जाने से उन्हें अपना भाषण भी रोकना पड़ा। बाद में विजय रैली से निकल गए।बताया जाता है कि भीड़ इतनी ज्यादा हो गई थी कि लोगों के लिए सांस लेना मुश्किल हो गया। अचानक से वहां मौजूद लोग और कार्यकर्ता बेहोश होने लगे। इसके बाद अभिनेता विजय ने अपना भाषण रोक दिया और लोगों से शांति बनाए रखने की अपील करने लगे। उन्होंने अपने पार्टी कार्यकर्ताओं से अनुरोध किया कि वह जरूरतमंदों की मदद करें और उन्हें एंबुलेंस तक पहुंचाएं।सीएम स्टालिन ने घटना पर अफसोस जताया है। उन्होंने कहा- मंत्री अंबिल महेश को मौके पर भेजा है। पुलिस और प्रशासन के अफसरों को तुरंत सामान्य स्थिति बहाल करने का आदेश दिया है।

Previous articleमास्टरमाइंड मौलाना तौकीर रजा गिरफ्तार
Next articleभारत-पाकिस्तान का हाई-वोल्टेज मुकाबला आज, टीम इंडिया की निगाहें सिर्फ जीत पर