भोपाल।(आरएनएस)।दक्षिण-पश्चिम विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत वार्ड 26 में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री व क्षेत्र के विधायक भगवानदास सबनानी ने पार्षद राजमणि उइके के साथ सीसी रोड निर्माण कार्य के लिए भूमि पूजन किया।वार्ड 26 के गोरा गांव में 10 लाख की राशि से सीसी रोड निर्माण का कार्य होना है। इस अवसर पर विधायक सबनानी ने कहा कि वार्ड 26 क्षेत्रफल की दृष्टि से बड़ा वार्ड है यहां अनेकों नई कालोनियों का विस्तार हो रहा है। क्षेत्र के विकास के लिए हम अतिरिक्त धनराशि का भी प्रबंध करेंगे और आने वाले समय में क्षेत्र के संपूर्ण विकास के लिए अनेकों योजना और विधायक नीधि से सुविधाओं का विस्तार करेंगे।








