माय भारत सीहोर द्वारा हिताय के सहयोग से हुआ कार्यशाला का आयोजन

Join Us

 योजनाओं का लाभ हमारी जागरूकता से संभव – प्राचार्य पॉलीटेक्निक
आयुष्मान भारत योजना नागरिकों के लिए वरदान – आयुष्मान अधिकारी

सीहोर। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के अधीन संचालित माय (मेरा युवा) भारत सीहोर द्वारा हिताय सोशल चेंजमेकर्स वेलफेयर सोसायटी, सीहोर के सहयोग से शहर के शासकीय महिला पॉलिटेक्निक महाविद्यालय में भारत सरकार के निर्देशानुसार विभिन्न योजनों पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में अतिथियों का स्वागत तुलसी का पौधा भेंट कर किया गया। माय भारत सीहोर की जिला युवा अधिकारी निक्की राठौर द्वारा स्वागत उद्बोधन दिया गया एवं माय भारत पोर्टल पर युवाओं के पंजीयन तथा विकसित भारत यंग लीडर्स डायलोग में सहभागिता को प्रोत्साहित किया गया। मुख्य अतिथि जिला आयुष्मान अधिकारी डॉ. क्षमा बर्वे द्वारा प्रस्तुतीकरण के माध्यम से प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के लाभ, आवश्यक प्रक्रियाएं एवं विभिन्न सामाजिक वर्गों के लोग उपचार कैसे प्राप्त कर सकते हैं इसकी विस्तृत जानकारी दी गई। इसके साथ ही आयुष्मान सखी व्हाट्सएप चैटबोट नंबर 0755दृ2762582 का उपयोग करने हेतु प्रोत्साहित किया गया। शासकीय महिला पॉलिटेक्निक महाविद्यालय के प्राचार्य सी. जी. धबू ने अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में कहा कि शासकीय योजनों का लाभ जन – जन तक पहुंचने में आम नागरिकों की भी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। साथ ही उन्होंने कहा कि युवाओं के प्रयास सकारात्मक दिशा में होने चाहिए एवं डिजिटल इंडिया के माध्यम से तकनीक का प्रयोग कैसे सार्थक हो सकता है इस बात पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम का संचालन हिताय के निदेशक उमेश द्वारा किया गया। कार्यशाला में मुख्य रूप से पंकज जैन, प्रमोद शर्मा, पवन पंसारी तथा 66 युवाओं की सक्रिय सहभागिता रही। आयोजन के अंत में अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट किये गये एवं आभार व्यक्त किया गया।

Previous article55 जिलों में मनरेगा उपयंत्रियों ने सौंपा ज्ञापन, परिवार सहित भोपाल घेराव की चेतावनी
Next articleप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवन पर आधारित डॉक्यूमेंट्री फिल्म का प्रसारण किया गया