प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवन पर आधारित डॉक्यूमेंट्री फिल्म का प्रसारण किया गया

Join Us

सीहोर। प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ़ एक्सीलेंस चंद्रशेखर आजाद शासकीय स्नातकोत्तर अग्रणी महाविद्यालय सीहोर में दिनांक 23 सितम्बर 2025 को सेवा पखवाड़ा सप्ताह के अंतर्गत मान्यनीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जीवन पर आधारित डॉक्यूमेंट्री फिल्म का प्रदर्शन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथियों द्वारा माँ सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलन माल्यार्पण के साथ महाविद्यालय की राजकुमारी वर्मा द्वारा माँ सरस्वती की वंदना के साथ हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित सीहोर विधायक श्री सुदेश राय ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि आप इस डॉक्यूमेंट्री फिल्म को देखें और इससे देश व समाज के लिए जीने की प्रेरणा लें अरै मेहनत व लगन से अपना कर्तव्य कर एक सशक्त समाज के निर्माण में अपना योगदान दें, तभी एक विकसित सीहोर, विकसित मध्य प्रदेश एवं विकसित भारत की संकल्पना साकार होगी। कार्यक्रम में भाजपा सीहोर जिला अध्यक्ष  श्री नरेश मेवाड़ा, महाविद्यालय के जनभागीदारी अध्यक्ष सुदीप प्रजापति,  महाविद्यालय की प्रभारी प्राचार्य डॉ. फरजाना रिजवी सहित समस्त महाविद्यालयीन स्टाफ के साथ ही भारी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन ओमप्रकाश परमार ने किया। अंत में आभार डॉ. मनोज शर्मा  कार्यक्रम के संयोजक द्वारा व्यक्त किया गया।

Previous articleमाय भारत सीहोर द्वारा हिताय के सहयोग से हुआ कार्यशाला का आयोजन
Next articleइश्क में न घर की रहीं न घाट की..महिला बॉस ने कर्मचारी के तलाक पर लुटाए करोड़ों, रिश्ता टूटा तो कोर्ट ने भी दिया झटका