सीहोर। वरिष्ठ भाजपा नेता, पूर्व जिला पंचायत, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष जसपाल सिंह अरोरा नगर में निकाली गई भव्य चुनरी यात्रा में शामिल हुए एवं यात्रा का स्वागत-सत्कार भी किया। श्री अरोरा करौली माता मंदिर से ही चुनरी यात्रा में शामिल रहे। इधर श्री अरोरा ने पिछड़ा वर्ग कल्याण एवं सीहोर जिले की प्रभारी मंत्री कृष्णा गौर के जन्मदिन के अवसर पर भोपाल स्थित उनके निवास पर पहुंचकर उन्हें जन्मदिन की बधाइयां दी एवं उनके दीर्घायु होने की ईश्वर से कामना की। इस दौरान अरोरा मित्रमंडल के सदस्य एवं समर्थक भी मौजूद रहे।
भाजपा नेता जसपाल सिंह अरोरा ने कहा कि इस समय शारदीय नवरात्रि चल रही है। नवरात्रि के अवसर पर सीहोर के युवा नेता एवं नगर पालिका अध्यक्ष प्रिंस राठौर द्वारा हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी भव्य चुनरी यात्रा निकाली गई। इसमें शामिल होने का अवसर प्राप्त हुआ। इस दौरान करौली माता मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना में शामिल हुआ एवं चुनरी लेकर यात्रा में साथ भी चला। उन्होंने कहा कि प्रिंस राठौर द्वारा निकाली जाने वाली भव्य चुनरी यात्रा से पूरा शहर भक्तिमय हो गया। हर तरफ मातारानी के जयकारों से शहर गूंज उठा। उन्होंने कहा कि सनातन धर्म में नवरात्रि का विशेष महत्व है। सनातन धर्म की रक्षा के लिए ऐसे आयोजनों का होना बेहद जरूरी भी है।








