देवी भगवती दुर्गा जी का स्थान श्रद्धालुओं को करता है आकर्षित

Join Us

सदर बाजार वाली मां जगदंबा करती हैं सभी की मनोकामना पूरी

बलराम शर्मा

नर्मदापुरम। नवरात्र के मौके पर सभी देवी मंदिर आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। लेकिन 12 महिने श्रद्धालुओं का तांता लगा रहने वाले स्थान कम ही हैं। उनमें सदर बाजार वाली जगदंबा माता दुर्गा देवी का यह स्थान काफी प्राचीन है। शहर के मध्य क्षेत्र में होने से श्रद्धा और भक्ति का यह स्थान श्रद्धालुओं की आस्था का प्रमुख केंद्र है। यहां पर पूर्व में एक छोटी मढ़िया हुआ करती थी। बीच शहर में होने के कारण हर तरफ के श्रद्धालु यहां पर आते हैं। उनकी मुराद मां दुर्गा देवी पूरी करती है। बताया गया है कि अग्निहोत्री परिवार और मोहल्ले के लोगाें के सहयोग से यहां पर विशाल मंदिर तथा मंदिर परिसर का निर्मण कराया गया है। मंदिर में स्थापित प्रतिमा प्राचीन काल से इसी स्थान पर विराजमान है। इसलिए उसी स्थान पर मंदिर का निर्माण किया गया है। मंदिर के चारों तरफ कॉलोनी है। इसलिए भी यहां पर सुबह और शाम श्रद्धालुओं की भीड़ रहती है। नवरात्र के मौसम में और अधिक श्रद्धालुओं का जमावड़ा हो जाता था। सुबह शाम पुजारी के द्वारा ही पूजन अर्चन और आरती की जाती है। हर दिन श्रद्धालु यहां जल चढ़ाने के लिए आते हैं। पर्याप्त जगह होने के कारण मोहल्ले के अनेक लोगों के वैवाहिक कार्यक्रम भी इसी क्षेत्र में मां के मंदिर परिसर में हो जाते हैं। मंदिर परिसर की फेंसिग कर दी गई है। यहां पर मोहल्ले के बच्चों और उनके परिजनों का पूरे दिन जमावड़ा बना रहता था।

Previous article6 अक्टूबर के बाद हो सकता है बिहार विधानसभा चुनाव की घोषणा
Next articleमां मोती माता पर जल चढ़ाने से ठीक हो जाता है मोतीझिरा