टी.टी. नगर में होगा हनुमान जी का आगमन, दशहरा समिति की बैठक सम्पन्न

Join Us

भोपाल (विलक्षण सक्सेना)। टी.टी. नगर दशहरा उत्सव के आयोजन के संबंध में नागरिक कल्याण समिति की बैठक आज भोपाल में आयोजित की गई। दशहरा उत्सव के कार्यक्रम की रूप रेखा एवं संचालन के संबंध में आयोजित इस बैठक में महत्वपूर्ण निर्णय लिये गये। बैठक में वरिष्ठ समाज सेवी अजय श्रीवास्तव नीलू नागरिक कल्याण समिति के सचिव मनीष ब्यौहार एवं पूर्व पार्षद सोनू भाभा मौजूद रहे जिन्होंने कार्यक्रम की रूप रेखा से अवगत कराया। दशहरा उत्सव के आयोजन में इस वर्ष हनुमान लीला का आयोजन किया जा रहा है जिसके प्रति शहर में काफी उत्सह है। समिति ने बताया कि इस वर्ष हनुमान जी का वंदन करते हुए हनुमान लीला का आयोजन शहर में पहली बार किया जा रहा है जिसमें देश के मशहूर कलाकार अपनी प्रस्तुति देंगे। कार्यक्रम की मुख्य केन्द्र हनुमान जी की लीला का मांचिक प्रस्तुतिकरण रहेगा जो कि शाम 5.00 बजे से शुरू होगा।
समिति के सदस्यों ने बताया कि कार्यक्रम में इस वर्ष विशेषकर भोपाल शहर की सबसे बडी आतिशबाजी में से एक का आयोजन किया जायेगा जो कि पुराने कार्यक्रमों से बिल्कुल अलग होगी। समिति के सदस्यों ने अपील करते हुए इस कार्यक्रम में बढ चढकर हिस्सा लेने की बात कही वहीं समिति सचिव ने बताया कि यह भोपाल में हो रहे सबसे पुराने और सबसे प्रतिष्ठित आयोजनों में से एक है। समिति ने बताया कि कार्यक्रम की अगली बैठक 01 अक्टूबर 2025 बुधवार को आयोजित की जायेगी। दशहरा कार्यक्रम की अध्यक्षता खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास सारंग द्वारा की जायेगी एवं वर्तमान राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह पूर्व मंत्री पी.सी. शर्मा सहित शहर के गणमान्य जन इसमें शामिल होंगे।

Previous articleफिलीस्तीन मुद्दे पर अब भारत को नेतृत्व का परिचय देना चाहिए : सोनिया गांधी
Next article‘भारत आ सकते हैं अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप’