‘भारत आ सकते हैं अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप’

Join Us

नई दिल्ली(ए.)। भारत इस बार क्वाड समिट में अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया और जापान के नेताओं की मेजबानी करेगा। पिछली क्वाड समिट साल 2024 में अमेरिका के विलमिंगटन, डेलावेयर में हुई थी। अमेरिकी विदेश विभाग के अधिकारी ने कहा, ‘जहां तक अगली मीटिंग की बात है, मैं राष्ट्रपति की ओर से कोई भी घोषणा पहले से नहीं करना चाहता लेकिन मुझे पूरा विश्वास है कि आप दोनों (प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति ट्रंप) की मुलाकात होते हुए देखेंगे।’अधिकारी ने आगे कहा, ‘उनके बीच बहुत, बहुत सकारात्मक संबंध हैं। हम क्वाड समिट की योजना पर काम कर रहे हैं। यह किसी न किसी समय होगी, अगर इस साल नहीं तो अगले साल की शुरुआत में होगी। तारीख (तय करने) पर काम चल रहा है। उन्होंने अमेरिका-भारत के बीच वर्तमान संपर्क को ‘बेहद उपयोगी’ करार दिया और कहा कि आने वाले महीनों में ‘लगातार सकारात्मक प्रगति’ की उम्मीद की जा सकती है। अधिकारी ने कहा, ‘हमारे बीच कुछ मतभेद हैं। पिछले कुछ हफ्तों में यह स्पष्ट हो गया है कि हम इन मतभेदों को दूर करने को लेकर काम कर रहे हैं, खासकर व्यापार और रूस से तेल की खरीद को लेकर। हम इनके समाधान को लेकर काम कर रहे हैं।’ उन्होंने इस तरफ ध्यान दिलाया कि राष्?ट्रपति ट्रंप ने हाल में प्रधानमंत्री मोदी को उनके 75वें जन्मदिन की बधाई देने के लिए फोन किया था और उस बातचीत को ‘बहुत सकारात्मक’ बताया था।

Previous articleटी.टी. नगर में होगा हनुमान जी का आगमन, दशहरा समिति की बैठक सम्पन्न
Next article6 अक्टूबर के बाद हो सकता है बिहार विधानसभा चुनाव की घोषणा