सीवन दशहरा उत्सव समिति ने किया विधिवत भूमि पूजन

Join Us

 सीवन नदी पर होगा विशालकाय रावण का दहन-बल्ली रैकवार
सीहोर। प्रति वर्ष अनुसार इस वर्ष भी बुराई पर अच्छाई का विजय पर्व सीवन दशहरा उत्सव द्वारा भव्यता के साथ मनाया जावेगा और आकाशीय रंग बिरंगी आतिशबाजी एवं कार्यक्रम स्थल की लाईटिंग साज-सज्जा आकर्षण का केन्द्र रहेगी। जिसको लेकर कार्यक्रम स्थल का समिति के संरक्षक पंकज गुप्ता के द्वारा विधिवत भूमि पूजन किया गया। इस अवसर पर समिति के संरक्षक पंकज गुप्ता के मुख्य आतिथ्य में सर्व सम्मति से समिति द्वारा बल्ली रैकवार को अध्यक्ष बनाया गया। भूमिपूजन में मुख्य रूप से अंबर मालवीय, मोनू विश्वकर्मा, लाखन ठाकुर, राजेश मांझी, गोलू रेकवार,  अश्वनी मालवीय, राहुल महेश्वरी, आशीष, अमित जैन, गोलू, उमेश, विनीत गोयल, राकेश मांझी, राहुल, रोहित मांझी सहित बड़ी संख्या में समिति के सदस्यगण व वरिष्ठजन उपस्थित रहे।

Previous articleसमिति से निकाले गए मछुआरे हुए बैरोजगार
Next articleबसपा कार्यकर्ताओं ने वन मण्डल अधिकारी को सौंपा ज्ञापन