पाँचवी बार कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंच जनसुनवाई में लगाई न्याय की गुहार
सीहोर। सीहोर जिला मुख्यालय के जमोनिया तालाब से जुड़े पारंपरिक मछुआरे मंगलवार को जनसुनवाई में पहुंचे। उन्होंने रोजगार छिनने की शिकायत की। मछुआरों ने बताया कि वे रायकवार मछुआ सहकारी समिति मर्यादित के सदस्य हैं। समिति का पंजीयन क्रमांक 1154 है, जो दिनांक 30 दिसंबर 2000 को हुआ था। मछुआरों का आरोप है कि समिति के वर्तमान अध्यक्ष ने आपसी मनमुटाव और द्वेषता के चलते उन्हें मत्स्याखेट से वंचित कर दिया है। मछुआरों ने बताया कि वे सभी बीपीएल कार्डधारी हैं। अशिक्षित, बेरोजगार और भूमिहीन हैं। पीढिय़ों से मछली पालन कर जीवन यापन करते आए हैं। उनका अरोप है कि अब समिति अध्यक्ष ने षड्यंत्रपूर्वक उन्हें अपात्र बताकर समिति से बाहर कर दिया है। इससे उनका जीवन संकट में आ गया है। जनसुनवाई में यह मछुआरे लगातार पांचवीं बार पहुंचे। उन्होंने कलेक्टर से मांग की है कि मामले की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुए समिति मोड में फिर से शामिल कराकर रोजगार दिलाया जाए।








