सिद्धपुर गरबा महोत्सव से पूर्व चार दिवसीय गरबा वर्कशाप का शुभारंभ

Join Us

सीहोर। नवरात्रि का पर्व माँ की अराधना का पर्व नगर में उत्साह व उमंग के साथ मनाया जा रहा है। आगामी 28 सितम्बर, दिन रविवार को नगर में स्थित कुईया गार्डन में सिद्धपुर गरबा उत्सव का भव्यता के साथ आगाज होने जा रहा है, इसके अन्तर्गत नि:शुल्क चार दिवसीय गरबा वर्कशाप की शुरुआत आज बुधवार को माँ जगत जननी की पूजा अर्चना, आरती के पश्चात हुई। सर्वप्रथम आयोजन समिति के मुख्य संरक्षक वरिष्ठ अधिवक्ता राजेश काशिव ने माँ जगत जननी के चित्र पर पूजा अर्चना कर माता रानी को पुष्पमाला एवं चुनरी उड़ाकर विधिवत शुभारंभ किया। तत्पश्चात उपस्थित महिला एवं युवतियों ने माँ दुर्गा की आरती व अराधना की। साथ ही कोरियोग्राफर्स मुस्कान अग्रवाल द्वारा चार दिवसीय नि:शुल्क प्रशिक्षण दिया जायेगा। उनका भी श्रीमति सीमा सक्सेना, शालिनी आर्य एवं सरोज ठाकुर द्वारा अंग वस्त्र उड़ा कर व मंगल तिलक लगाकर सम्मान किया। इस वर्कशाप में बड़ी संख्या में महिलाऐं एवं युवतियाँ शामिल हुई। श्रीमती मुस्कान अग्रवाल ने उपस्थित प्रतिभागियों को आधुनिक एवं पारम्परिक गरबा की ताल सिखाई। महिला एवं युवतियों में आज प्रथम दिवस खास उत्साह देखा गया एवं उनकी भागीदारी ने वातावरण को और भी उल्लासमय बना दिया। आयोजन समिति के अध्यक्ष आशीष गुप्ता, कार्यक्रम संयोजक प्रदीप नागिया ने बताया कि सिद्धपुर गरबा महोत्सव को लेकर तैयारियाँ की जा रही है। यह आयोजन गोविन्द नैत्रालय एवं वागमी डिजाईन एण्ड कन्सट्रक्शन के सहयोग से नि:शुल्क किया जा रहा है, जिसमें आयोजन समिति द्वारा नि: प्रशिक्षण के साथ ही शहर की प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने व उनक कला को निखारने के लिये संबल प्रदान करेगा। इस अवसर पर वरिष्ठ अधिवक्ता राजेश काशिव ने अपने विचार व्यक्त करते हुए सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाऐं प्रेषित की व कार्यक्रम का संचालन प्रदीप नागिया ने किया। कार्यक्रम के अंत में आभार अशीष गुप्ता ने व्यक्त किया।

Previous articleरामजी के वियोग में दशरथ ने त्यागे प्राण
Next articleसमिति से निकाले गए मछुआरे हुए बैरोजगार