अवैध वनोपज परिवहन करने वाले वाहनों को जप्त कर आरोपियों के विरुद्ध कार्यवाही की मांग
सीहोर। बहुजन समाज पार्टी के जिलाध्यक्ष संजीव बौद्ध के नेतृत्व में वन मण्डल अधिकारी, सीहोर को ज्ञापन सौंपा जिसमें बताया गया कि सीहोर वन मंडल वन परिक्षेत्र सीहोर के ग्राम फूलमोगरा जोड़ पर 13 सितंबर 2025 की रात को अवैध परिवहन करते वन परिक्षेत्र सीहोर के वन अमले द्वारा अवैध वनोपज परिवहन करते पकड़ी और वसीम खान से तीस हजार रूपयें लेकर छोडऩे का आरोप वन अमले पर लगाया है। वाहन छुड़ाने और रूपये वापस करने विधायक द्वारा फोन कर वाहन छुड़वाया एवं रुपये वापस लोटाये गये। जो कि दैनिक समाचार पत्रों में भी प्रकाशित हुई है, हमें ज्ञात हुआ है कि एक वन कर्मचारी संजय शर्मा को निलंबित भी किया है।
संजीव बौद्ध ने कहा कि अवैध वनोपज परिवहन करना और उसको एक जनप्रतिनधि के कहने से छोड़ देना तो क्या यह जंगल कटाई का अवैध कारोबार जनप्रतिनिधि के संरक्षण में चल रहा है, वन कर्मचारियों द्वारा लेन-देन कर छोडऩा निश्चित ही सिविल आचरण संहिता का उलंघन है। परन्तु अवैध परिवहन करने वाले व्यक्ति की गाड़ी को वनोपज सहित जप्त कर कार्यवाही नहीं करना तो यही माना जाएगा की जनप्रतिनधि के संरक्षण में यह अवैध कारोबार चल रहा है। साथ ही कार्यकर्ताओं ने चैतावनी दी है कि यदि वाहन वनौपज सहित जप्त कर विभाग द्वारा कार्यवाही नहीं की जाती है तो बहुजन समाज पार्टी उग्र आंदोलन करेगी। जिसकी जिम्मेदारी वन मंडलाधिकारी एवं वन विभाग सीहोर की होगी। ज्ञापन सौपने वालों में प्रमुख रूप से अनोखीलाल मालवीय जिला सीहोर प्रभारी, एन.पी. सागर जिला प्रभारी, संजीव बौद्ध सीहोर जिला अध्यक्ष, नरसिंह भारती जिला महासचिव, धर्मेन्द्र कचनेरिया, सरोज मालवीय, सुशील बड़ोदिया, मोसिन खान, लखनलाल बड़ोदिया, विजय बामनिया, वीरू जाटव, देववक्स बामनिया, राजकमल सागर सहित बड़ी संख्या में बसपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।








