मशहूर सिंगर जुबीन गर्ग पंचतत्व में विलीन, पत्नी गरिमा के चेहरे ने लोगों को झकझोर दिया

Join Us

मुंबई (ए)। असम के मशहूर सिंगर जुबीन गर्ग पंचतत्व में विलीन हुए। जुबीन का 19 सितंबर 2025 को सिंगापुर में निधन हो गया था। वहीं अब मंगलवार को असम के कमरकुची गांव में उनका अंतिम संस्कार हुआ।जुबीन की चिता को उनकी बहन पाल्मी बोरठाकुर ने मुखाग्नि दी। आंखों में आंसू, उनकी सुरीली आवाज और ढेर सारी यादों के बीच उनके चाहने वालों ने उन्हें विदाई दी। इस बीच उनकी पत्नी गर्ग के पार्थिव शरीर के पास हाथ जोडक़र बैठीं उनकी पत्नी गरिमा गर्ग की झलकियां दिल दुखाने वाली हैं।गरिमा अपने पति के पार्थिव शरीर के सामने हाथ जोडक़र बैठी रहीं और उनके चहरे पर वहां शून्य भी नजर आ रहा था जो पिछले 5 दिनों से वे महसूस कर रही होंगी। पति की चिता के सामने हाथ जोडक़र प्रार्थना करतीं उनकी पत्नी गरिमा की ये झलक हर किसी को रुला गईं। बताया जाता है कि वहां श्मशान में मौजूद गर्ग के फैंस उनका गाना मायोबीनी गाते रहे जो जुबीन के आइकॉनिक सांग में से एक गिना जाता है।बता दें कि जुबीन गर्ग की अंतिम यात्रा गुवाहाटी के अर्जुन भोगेश्वर बरुआ स्पोट्र्स कॉम्प्लेक्स से श्मशान घाट के लिए शुरू हुई। गर्ग के पार्थिव शरीर को कांच के ताबूत में रखा गया था और पारंपरिक असमिया गमोसा में लपेटकर फूलों से सजी एम्बुलेंस में ले जाया गया।

 

Previous articleराहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर हमला बोलते हुए कहा- बेरोजग़ारी और वोट चोरी एक-दूसरे से जुड़े मुद्दे
Next articleआजम खान 23 महीने बाद जेल से रिहा