राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर हमला बोलते हुए कहा- बेरोजग़ारी और वोट चोरी एक-दूसरे से जुड़े मुद्दे

Join Us

नई दिल्ली,(ए)। कांग्रेस सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने बेरोजग़ारी को देश के युवाओं की सबसे बड़ी समस्या बताते हुए इसे सीधे तौर पर वोट चोरी मामले से जोड़ा है। उन्होंने कहा कि जब तक चुनाव ईमानदारी से नहीं होंगे, तब तक बेरोजग़ारी और भ्रष्टाचार भी बढ़ते रहेंगे।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी युवाओं के भविष्य की चिंता करने के बजाय सिर्फ अपनी छवि चमकाने, सेलिब्रिटीज़ से प्रशंसा बटोरने और अरबपतियों के मुनाफे बढ़ाने में व्यस्त रहते हैं। उन्होंने कहा, कि भारत का युवा मेहनत करता है, सपने देखता है, लेकिन यह सरकार उसकी उम्मीदें तोड़ रही है। अब युवा न नौकरी की लूट सहेंगे, न वोट की चोरी। कांग्रेस नेता ने युवाओं से आह्वान किया कि असली लड़ाई सिर्फ नौकरियों की नहीं, बल्कि वोट चोरी के खिलाफ है। उन्होंने इसे देशभक्ति से जोड़ा और कहा कि भारत को बेरोजग़ारी और वोट चोरी से मुक्त करना ही आज सबसे बड़ी जिम्मेदारी है।
राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर एक पोस्ट करते हुए कहा, कि जब कोई सरकार जनता का विश्वास जीतकर सत्ता में आती है, तो उसका पहला कर्तव्य युवाओं को रोजग़ार और अवसर देना होता है। लेकिन बीजेपी, उनके अनुसार, चुनाव ईमानदारी से नहीं जीतती बल्कि वोट चोरी और संस्थाओं को कैद करके सत्ता में बनी रहती है। उन्होंने बेरोजग़ारी को 45 साल के उच्चतम स्तर पर बताया और भर्ती प्रक्रियाओं में भ्रष्टाचार और पेपर लीक की घटनाओं को युवाओं के भविष्य के लिए सबसे बड़ी बाधा कहा।

Previous article71वें नेशनल अवॉड्र्स में शाहरुख खान को फिल्म जवान और विक्रांत मैसी को 12वीं फेल के लिए संयुक्त रूप से बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड
Next articleमशहूर सिंगर जुबीन गर्ग पंचतत्व में विलीन, पत्नी गरिमा के चेहरे ने लोगों को झकझोर दिया