वार्षिक साधारण सभा का हुआ आयोजन

Join Us

सीहोर। मध्य प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन सीहोर अंतर्गत संचालित भगत सिंह आजीविका संकुल स्तरीय संघ नापलाखेड़ी की वार्षिक साधारण सभा का आयोजन चितौडिय़ा हेमा जोड़ पर  किया गया। जिसमें  36 ग्राम के 28 ग्राम संगठन  के 265 से ज्यादा स्वयं सहायता समूह सदस्य द्वारा प्रतिभाग किया गया एवं सीएलएफ द्वारा किए गए वित्तीय व गैर वित्तीय वार्षिक कार्य का वाचन सीएलएफ के बुक कीपर रूखमा मालवीय ने समस्त ग्राम संगठन समूह सदस्यों के सामने किया गया।  समूह सदस्यों द्वारा तैयार किए गए स्वदेशी उत्पाद की प्रदर्शनी कार्यक्रम में लगाई गई जिसमें  जैविक उत्पाद जैविक कीटनाशी आदि तैयार किए गए थे। साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रम व लखपति दीदी का नुक्कड़ नाटक सीआरपी दीदियों के द्वारा किया गया भावना रघुवंशी दीदी के द्वारा नारी के सम्मान में प्रेरणा गीत गाया लक्ष्मी मालवीय दीदी के द्वारा भी प्रेरणा गीत गाया। जिन समूह सदस्यों ने समूह से लोन लेकर स्थाई आजीविका गतिविधि संचालित की जा रही। उसकी सफलता की कहानी दीदीयों के द्वारा पढक़र सुनाई गई। कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि मान शंकर लाल पटेल, गुड़भेला ग्राम पंचायत सरपंच नरेंद्र चन्द्रवशी, ब्लॉक प्रबंधक जनक सिंह गोयल, सीएलएफ नोडल मनोहर मालवीय, हरनाम सिंह  मेवाड़ा, रामभरोस बिजावत, भरत सिंह मेवाड़ा, योगेन्द्र मालवीय, ग्राम संगठन के अध्यक्ष, सचिव पदाधिकारी एवं सभी ग्रामों के समूह सदस्य सीएलएफ के सभी सीआरपी उपस्थित रहे।

Previous articleसशक्त नारी स्वस्थ परिवार संकल्प के साथ
Next articleप्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ़ एक्सीलेंस में हिंदी सप्ताह का आयोजन