पौषण माह कार्यक्रम में महिलाओं को दी पोष्टिक आहार की जानकारी
सीहोर। महिला बाल विकास विभाग परियोजना शहरी सीहोर सेक्टर कस्बा आँगनबाड़ी केन्द्र 88 व 50 स्थित वार्ड क्रं. 25 में पौषण माह कार्यक्रम के अन्तर्गत प्रारम्भिक बाल्यावस्था देखभाल एवं शिक्षा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें गर्भवती महिलाएँ, धात्री माताऐं, किशोरी बालिकाऐं व तीन से छ: वर्ष के बच्चों की माताऐं शामिल हुई। माताओं को पोष्टिक आहार युक्त थाली व बच्चों को खेल-खेल आ.बा.में शिक्षा कैसे प्रदान की जाती है, इसके बारे में जागरूक किया गया। कार्यक्रम में पर्यावेक्षक श्रीमती कविता ओझा, अमृता मेडम, आ.बा.कार्यकर्ता रजनी विश्वकर्मा, डॉली कुशवाह, सहायिका रामकली उपस्थित रहे।








