जिला रोजगार कार्यालय द्वारा केंपस ड्राइव का सफल कैंप आयोजन
नर्मदापुरम। बनखेड़ी। जिला रोजगार कार्यालय नर्मदापुरम द्वारा केंपस ड्राइव सफल कैंप आयोजन संपन्न हुआ। शनिवार को शासकीय महाविद्यालय बनखेड़ी जिला नर्मदापुर में रोजगार कैंप का आयोजन किया गया जिसमें 153 छात्र छात्राओं में से 127 छात्र.छात्राओं को प्राथमिक स्तर पर चयनित किया गया है। जिसमें जिला रोजगार कार्यालय द्वारा जिला रोजगार कार्यालय प्लेसमेंट असिस्टेंट धर्मेश तिवारी के कुशल नेतृत्व व सफल कैंप व्यवस्था संपन्न हुई। इस आयोजन में प्राचार्य. डा राकेश कुमार दिलावरे, स्वामी विवेकानंद प्रकोष्ठ प्रभारी डा आशीष बिल्लौरे
सहयोग. डा सविता शिवहरे डा राजेंद्र पटेल डा अजय कौशिक डा सुहाना गुप्ता ड नन्दलाल, डा अनूप साहू, डा जगत सिंह बामनिया, दीपक उइके, संदीप सोनी सुनील मेहरा देवेंद्र विश्वकर्मा ब्रजेश राय प्रीति एवं जिला व्यापार उद्योग केंद्र द्वारा स्वरोजगार योजना के तहत जानकारी दी गईं। इस आयोजन में युवाओं में विशेष उत्साह देखा गया। कालेज के स्टाफ ने कहा कि इस तरह के शिविर से युवाओं को रोजगार स्वरोजगार की जानकारी तो मिलती ही है। उन्हें रोजगार के अवसर मिलते हैं साथ ही उनमें जागरूकता तथा उनका विश्वास बढ़ता है।







