नर्मदापुरम। जय मां शारदा नवदुर्गा उत्सव समिति लघु उद्योग संघ द्वारा पूर्व वर्ष की तरह इस वर्ष भी शारदीय नवरात्र महोत्सव के दौरान कृषि व सब्जी मंडी के पास औद्योगिक क्षेत्र स्थित शारदा मिल के समक्ष देवी प्रतिमा स्थल के सामने दो दिवसीय विशाल भजन प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। आयोजन समिति के मुख्य सूत्रधार लघु उद्योग संघ के अध्यक्ष अवधनारायण चौहान ने बताया कि नवरात्र महोत्सव मनाए जाने का यह नौवा वर्ष है। उन्होंने बताया कि बीते वर्ष की सफल भजन प्रतियोगिता को ध्यान में रखते हुए समिति ने निर्णय लिया है कि इस वर्ष भी भव्य भजन प्रतियोगिता का आयोजन 23 एवं 24 सितंबर को किया जाएगा। इस वर्ष पहले से ही 9 भजन मंडलों को आमंत्रित किया गया है। नौ पुरूस्कार भी रखे हैं। जिसके अंतर्गत 1 लाख 71 हजार रूपये के पुरूस्कार दिए जाएंगे। नौ मंडलों के अतिरक्त अन्य मंडलों को भी विशेष पुरूस्कार से सम्मानित किया जाएगा। प्रथम पुरूस्कार 41 हजार, दूसरा 31 हजार, तीसरा 21 हजार, चौथा 11 हजार, पांचवा 9 हजार एक सौ, छटवां 7 हजार एक सौ, सातवां 6 हजार एक सौ, आठवां 5 हजार एक सौ, नौवा 4 हजार एक सौ रूपये के पुरूस्कार हैं। एंट्री फीस 501 रूपये रहेगी।
प्रसिद्ध 13 भजन मंडलों की सहमति
आयोजकों ने बताया कि जिन 13 भजन मंडलों के आने की सहमति मिली है उनमें शिवज्योति मंडल तिलाडिया, श्री महावीर मंडल सर्रालाजी, श्रीमहावीर मंडल सोयत, श्रीराम कृष्ण मंडल उमरखेड़ी, श्री नवज्योति मंडल धपाडा, श्री ठाकुर मंडल शर्मा कालोनी हरदा, श्री सरस्वती मंडल चूना हजूरी, श्री बालगोपाल मंडल ढाना चूरना, श्री आदर्श सरस्वती मंडल डोडवाड़ी बैतूल, श्रीकृष्ण मंडल बोरखेड़ा, श्रीकृष्ण सुदर्शन मंडल जाट रजोरा, श्याम मंडल सोहागपुर, एवं विशेष आमंत्रित प्रस्तुति श्रीराम मंडल मछवाई शामिल हैं।
अतिथि के रूप में लोक स्वास्थ्य मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल, सांसद दर्शन सिंह चौधरी, राज्यसभा सांसद श्रीमती माया नारोलिया, बुदनी विधायक रमाकांत भार्गव, नर्मदापुरम विधायक डॉ सीतासरन शर्मा, सोहागपुर विधायक विजय पाल सिंह,भाजपा जिलाध्यक्ष प्रीति शुक्ला, शिव चौबे, डॉ सुरजीत सिंह चौहान, डॉ कुलदीप शुक्ला व नपाध्यक्ष नीतू यादव, जनपद अध्यक्ष भूपेंद्र चौकसे मौजूद रहेंगे। निर्णायक समिति में राधेश्याम दुबे तालनगरी, रामदास पटेल आमोन, गजेंद्र सिंह राजपूत, राममोहन राजपूत, बमुरिया व प्रताप सिंह राजपूत मंगवारी। मंच संचालन जगदीश मास्साब, शीतल चौधरी, समाजसेवी सत्या चौहान,राकेश तिवारी रहेंगे। लधु उद्योग संघ व समिति के सभी पदाधिकारियों व सदस्यों ने भजन प्रेमियों से इस धार्मिक आयोजन में शामिल होकर धर्म लाभ लेने की अपील की है।







