एमएसएमई विकास इंदौर कार्यालय का आयोजन
हितकारिणी विज्ञान वाणिज्य एवं कला महाविद्यालय देवताल गढा में एमएसएमई विकास कार्यालय इंदौर के द्वारा नव उद्यमियों एवं छात्र-छात्राओं के लिए उद्यमिता जागरूकता कार्यक्रम कार्यशाला का आयोजन महाविद्यालय मे किया गया यह कार्यक्रम सूक्ष्म लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय भारत सरकार के तत्वाधान किया गया इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवाओं एवं नवाचार कर्ताओं को स्वरोजगार तथा उद्यमिता की ओर प्रेरित जागृत करना था कार्यक्रम का शुभारंभ हितकारिणी सभा के उप सभापति मुकुल खंपरिया की अध्यक्षता एवं गौरव गोयल, सहायक निदेशक एमएसएमई विकास कार्यालय इंदौर के मुख्य आतिथ्य में किया गया, कार्यक्रम में श्री दिवाकर ठाकुर एलडीएम जबलपुर, श्री विकास सहायक निदेशक, श्री आर एम खरे प्रबंधक, जिला व्यापार उद्योग केंद्र जबलपुर, डॉ आशु जैन श्री हरि सिंह कौरव अतिथि वक्ता के रूप में एवं प्राचार्य डॉ नीलेश चंद्र पांडे उप प्राचार्य डॉ ममता पाठक उपस्थित रहे । महाविद्यालय के भूतपूर्व छात्र भी उपस्थित हुए तथा उन्होंने अपने स्वरोजगार निर्मित स्टॉल लगाए जिसमें बड़ी पापड़ अचार फुल्की हाथ से बने हुए लिफाफे एवं अन्य सामग्री शामिल थी । मुख्य अतिथि गौरव गोयल जी ने कार्यक्रम की महत्ता एवं उसके उद्देश्य को बताया उन्होंने विभाग की योजना और उपस्थिति विभिन्न विभागों से उपस्थित वक्ताओं और अधिकारियों के बारे में जानकारी दी । कार्यक्रम की अध्यक्षकता कर रहे मुकुल खंपरिया जी ने कार्यक्रम के आयोजन की सराहना की और सभी का आभार व्यक्त किया कि उन्होंने यह आयोजन महाविद्यालय में किया उन्होंने प्रतिभागियों को कार्यशाला का लाभ उठाने के लिए कहा, उन्होंने कहा कि हितकारिणी सभा द्वारा हमेशा ही छात्र छात्राओं को शैक्षणिक गतिविधियों के अतिरिक्त विभिन्न गतिविधियों कार्यशाला प्रशिक्षण का आयोजन किया जाता हैं जिससे छात्रों को नौकरी के अलावा स्वरोजगार और रोजगार से जोड़ पाए महाविद्यालय के प्राचार्य निलेश चंद्र पांडे ने अपने उद्बोधन में कहा कि आज के युग में रोजगार की संभावना बढ़ाने के लिए युवाओं को नौकरी खोजने वाले नहीं बल्कि नौकरी देने वाला बनना होगा। वक्ताओं ने विद्यार्थियों को स्टार्टअप स्वरोजगार योजनाएं ऋण सुविधाएं कौशल विकास डिजिटल मार्केटिंग और एमएसएमई मंत्रालय की विभिन्न योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम का सफल संचालन महाविद्यालय की प्राध्यापिका श्रीमती अंजना मिश्रा द्वारा किया गया एवं आभार प्रदर्शन डॉ ममता पाठक के द्वारा किया गया कार्यक्रम में क्षेत्रीय नागरिक स्कूल परिसर के विभिन्न अध्यापक गण एवं महाविद्यालय के समस्त स्टाफ एवं कर्मचारियों की उपस्थिति प्रार्थनीय थी।








