ऑल इंडिया मुशायरा का आयोजन आज

Join Us

जबलपुर। ऑल इंडिया मुशायरा का आयोजन आज शनिवार को ठक्कर ग्राम स्थित बहोराबाग में रात्रि 10 बजे से पूर्व कैबिनेट मंत्री व विधायक लखन घनघोरिया की मुख्य अतिथि में तथा वरिष्ठ कांग्रेस नेता भूरे पहलवान, कदीर सोनी की विशिष्ठ अतिथि में टीम फॉर गुलाम हुसैन द्वारा आयोजित किया गया है।
मीडिया प्रभारी शाहिद खान ने बताया कि नगर निगम के पूर्व एमआईसी सदस्य व पार्षद गुलाम हुसैन के जन्म दिवस के अवसर पर आयोजित ऑल इंडिया मुशायरा में देश के ख्यातिलब्ध शायर अनवर कमाल (बेहरीन), सबा बलरामपुरी उ.प्र., माइल्मा हाशमी (दिल्ली), ताहिर फराज (रामपुर उ.प्र.), आरिफ सैफी (हैदराबाद), तबरेज मुनव्वर राणा (लखनऊ), सतलज राहत इंदौरी (इन्दौर), हामिद भुसावली (भुसावल) आदि अपने कलाम पेश करेंगे। इस दौरान मुस्लिम समाज में भूमिका निभाने वाले अंसारी समाज के सरदार हकीम बाबा, मंसूरी समाज के सरदार हामिद हसन, पठान समाज के सरदार हाजी मुईन खान, राईन समाज के सरदार अयाज राईन, कुरैशी समाज के सरदार अमीन कुरैशी का सम्मान किया जायेगा। सभी नागरिक बंधुओ और शेरो-शायरी के शौकीनो से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थिति की अपील पार्षद गुलाम हुसैन ने की है।

Previous articleबल्देबाग में पुलिस कर्मी की अभद्रता के विरोध में साहू समाज देगा ज्ञापन
Next articleउद्यमिता जागरूकता कार्यशाला का आयोजन