सेवा पखवाड़ा अंतर्गत प्रबुद्धजन संगोष्ठी आज

Join Us

नर्मदापुरम। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के अंतर्गत जिले में चल रहे विभिन्न कार्यक्रमों की श्रंखला में जिला स्तरीय प्रबुद्धजन संगोष्ठी का आयोजन जिला कार्यालय भारतीय जनता पार्टी में 20 सितम्बर शनिवार को दोपहर 1 बजे से किया जा रहा है। भाजपा जिला अध्यक्ष प्रीति शुक्ला ने बताया कि प्रबुद्धजन संगोष्ठी में विकसित भारत और आत्मनिर्भर भारत विषय को संबोधित करने पूर्व जिला अध्यक्ष बैतूल आदित्य शुक्ला ;बबला मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम में उद्योग शिक्षा कृषि विज्ञान और समाज सेवा से जुड़े विशेषज्ञ उद्यमियों शिक्षाविद डॉक्टर एडवोकेट इंजीनियर सेवानिवृत्त अधिकारी सामाजिक कार्यकर्ता आदि गणमान्य नागरिक शामिल होंगे।

Previous articleस्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत कार्यक्रम जारी
Next articleवन में मुनियों को परेशान करने वाले राक्षसों का श्रीराम ने किया वध