स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत कार्यक्रम जारी

Join Us

स्वच्छता ही सेवा अंतर्गत विंध्यवासिनी स्कूल में स्वच्छता की शपथ

नर्मदापुरम्। नगर पालिका अध्यक्ष नीतू महेंद्र यादव के नेतृत्व एवं मुख्य नगर पालिका अधिकारी हेमेश्वरी पटले के निर्देशन में शासन द्वारा प्राप्त निर्देश अनुसार स्वच्छता सेवा 2025 अभियान का शुभारंभ किया गया। यह अभियान 17 सितंबर से लेकर 2 अक्टूबर तक कार्यक्रम निरंतर होंगे।

नपा के तत्वाधान में जन जागरूकता अभियान ओम सई विजन भोपाल द्वारा विंध्यवासिनी हॉयर सेकेंडरी स्कूल मालाखेड़ी में आज सभी बच्चों एवं शिक्षकों द्वारा स्वच्छता की शपथ दिलाई गई। अपने घर गली मोहल्ले वार्ड शहर को स्वच्छ बनाने हेतु कचरा कचरा गाड़ी में अलगण्अलग डालने सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग न करनेए सार्वजनिक क्षेत्र को साफ स्वच्छ बनाए रखना की शपथ दिलाई गई।

स्वच्छता निरीक्षक अनुराग तिवारी द्वारा बताया गया कि स्वच्छता ही सेवा अभियान अंतर्गत सभी 33 वार्डों में श्रमदान का कार्यक्रम किए जा रहे हैं। जनप्रतिनिधि वार्ड वासी एवं स्वयंसेवी संस्थान द्वारा स्वच्छता में लगे कर्मचारियों को सम्मान भी वार्डवासी द्वारा किया गया।

मुख्य नगर पालिका अधिकारी हेमेश्वरी पटले द्वारा सभी शहरवासियों से अपील की है कि अपने शहर को साफ एवं स्वच्छ बनाए रखने हेतु स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत श्रमदान करके शहर को नंबर वन बनाने में मदद करें।

नपाध्यक्ष नीतू महेंद्र यादव द्वारा सभी रहवासियों से आग्रह किया है कि शहर की स्वच्छता में सहयोग प्रदान कर कचरे को खाली प्लाट रोड नाली में ना फेंकें एवं स्वच्छता ही सेवा अभियान अंतर्गत प्रत्येक दिन 1 घंटे स्वच्छता के लिए प्रदान करें जिस शहर देश का नंबर वन शहर हो सके।

स्वच्छता ही सेवा अभियान 2025 अंतर्गत कार्यक्रम में नपा स्वच्छता नोडल दीक्षा तिवारी स्वच्छता निरीक्षक अनुराग तिवारी सतीश यादव अभिषेक मगर्दे राहुल यादव आकाश वार्ड सुपरवाइजर स्वच्छता शाखा के अन्य अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।

Previous articleभारत के कई अधिकारियों और कारोबारी नेताओं के वीजा कर दिए रद्द,ट्रंप प्रशासन का बड़ा एक्शन
Next articleसेवा पखवाड़ा अंतर्गत प्रबुद्धजन संगोष्ठी आज