30 दिवसीय निशुल्क टैली प्रशिक्षण का सफल समापन

Join Us

स्वामी विवेकानंद कैरियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ, प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस — चंद्रशेखर आज़ाद शासकीय स्नातकोत्तर लीड कॉलेज, सीहोर एवं उच्च शिक्षा विभाग, मध्यप्रदेश शासन, भोपाल के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित अल्पावधि रोजगारोन्मुख प्रशिक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत 30 दिवसीय निशुल्क टैली प्रशिक्षण कार्यक्रम का आज सफलतापूर्वक समापन किया गया ।इस प्रशिक्षण में विद्यार्थियों को टैली सॉफ्टवेयर की बारीकियों से अवगत कराया गया, जिससे वे भविष्य में रोजगार के बेहतर अवसर प्राप्त कर सकें। समापन अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. रोहिताश्व कुमार शर्मा ने उद्बोधन देते हुए कहा कि “आज के समय में युवा वर्ग को पारंपरिक शिक्षा के साथ-साथ व्यावहारिक एवं रोजगारपरक कौशल की आवश्यकता है। यह प्रशिक्षण न केवल विद्यार्थियों को आत्मनिर्भर बनने की दिशा में प्रेरित करता है, बल्कि उन्हें समाज में सकारात्मक योगदान हेतु भी सशक्त करता है।”वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ. शीलचंद्र गुप्ता ने अपने संबोधन में कहा “स्वामी विवेकानंद करियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ  का यह प्रयास सराहनीय है । इस प्रकार के प्रशिक्षण कार्यक्रम युवाओं को रोजगार की दिशा में मार्गदर्शन करते हैं और उनके भविष्य को उज्जवल बनाने का मार्ग प्रशस्त करते हैं। स्वामी विवेकानंद करियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ कि प्रभारी एवं टी.पी.ओ. डॉ. हुमा अख्तर ने अपने उद्बोधन में प्रतिभागियों के उत्साह एवं समर्पण की सराहना करते हुए कहा “यह प्रशिक्षण केवल रोजगार तक सीमित नहीं है, बल्कि यह आत्मविश्वास, नेतृत्व और नवाचार की भावना को भी विकसित करता है।” मंच संचालन डॉ. दीपक बकोरिया द्वारा एवं आभार प्रदर्शन वाणिज्य विभाग के विभागाध्यक्ष श्री विनय मणि त्रिपाठी द्वारा किया गया |अंत में सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र प्रदान किए गए |कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को  टैली का प्रशिक्षण प्रदान कर रहे ट्रेनर श्री बलराम राठौर  महाविद्यालय के वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ. आमिर एजाज़ , सहायक प्राध्यापक श्रीमती नोरा रुथ कुमार एवं स्वामी विवेकानंद करियर मार्गदर्शन समिति के सदस्य डॉ. अजयपाल प्रजापति एवं डॉ. रेखा राजपूत उपर्थित रहे |

Previous articleप्रधानमंत्री मोदी जी के 75 वें  जन्मदिन पर सेवा पखवाड़े के तहत आज जिला चिकित्सा प्रकोष्ठ सीहोर द्वारा किया गया स्वास्थ शिविर का आयोजन
Next articleगोद ग्राम में सेवा पखवाड़ा अभियान का व्यापक आयोजन