गोद ग्राम में सेवा पखवाड़ा अभियान का व्यापक आयोजन

Join Us

प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस, चंद्रशेखर आज़ाद अग्रणी महाविद्यालय, सीहोर तथा शासकीय विधि महाविद्यालय, सीहोर के संयुक्त तत्वावधान में सेवा पखवाड़ा अभियान (17 सितंबर से 2 अक्टूबर 2025) का आयोजन उत्साहपूर्वक किया गया। इस अभियान का संचालन प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस के प्राचार्य डॉ. रोहिताश्व कुमार शर्मा तथा शासकीय विधि महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. राजकुमार साहू के मार्गदर्शन में किया गया।

राष्ट्रीय सेवा योजना (एन.एस.एस.) इकाई द्वारा गोद ग्राम थूना कलां एवं शाहपुर कोड़िया में स्वच्छता, पौधारोपण और जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। स्वयंसेवकों ने “सेवा ही संगठन, सेवा ही संकल्प”, “जन-जन की सेवा, राष्ट्र का उत्थान” तथा “सेवा ही मेरा धर्म, सेवा ही मेरा कर्म” जैसे प्रेरक नारे लगाकर ग्रामीणों को जागरूक किया।

अभियान के अंतर्गत स्वयंसेवकों ने महाविद्यालय प्रांगण एवं गोद ग्राम में पौधारोपण कर “एक पेड़ मां के नाम” का संकल्प लिया। इस अवसर पर ग्राम सरपंच, शासकीय विद्यालय के प्राचार्य तथा एन.एस.एस. के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. मौली थॉमस, डॉ. वैशाली राठौर और डॉ. विनोद कुमार चौरसिया उपस्थित रहे।

अभियान का उद्देश्य जनभागीदारी को बढ़ावा देना, स्वच्छता एवं सामुदायिक उत्तरदायित्व की भावना को मजबूत करना और समाज में जनकल्याणकारी गतिविधियों को प्रोत्साहित करना रहा। ग्रामवासियों ने इस पहल का स्वागत करते हुए स्वच्छ और हरित गांव बनाने का संकल्प लिया।

Previous article30 दिवसीय निशुल्क टैली प्रशिक्षण का सफल समापन
Next articleमहँगी बिजली और किसानों की समस्याओं के लिए कांग्रेस ने किया 16 किलोमीटर का कदमताल