प्रधानमंत्री मोदी जी के 75 वें  जन्मदिन पर सेवा पखवाड़े के तहत आज जिला चिकित्सा प्रकोष्ठ सीहोर द्वारा किया गया स्वास्थ शिविर का आयोजन

Join Us

सीहोर। प्रधानमंत्री मोदी जी के 75 वें  जन्मदिन पर सेवा पखवाड़े के तहत आज जिला चिकित्सा प्रकोष्ठ सीहोर के द्वारा सुभाष हायर सेकेंडरी स्कूल में कैंप लगाया गया। जिला संयोजक डॉक्टर गगन नामदेव ने बताया कि लगभग 150 बच्चों में सो बालिका और 50 बालकों का हेल्थ चेकअप कैंप किया गया और डेंटल हेल्थ चेकअप कैंप किया गया। इस चेक अप कैंप में कन्याओं का दांतों का मुंह का चेकअप करके उनको दवा वितरित की गई एवं पेस्ट और गर्गल दिए गए। साथ ही कन्याओं का हीमोग्लोबिन भी टेस्ट किया गया। उनका वजन नापा गया,  जिनका हीमोग्लोबिन कम था उनको दवाई वितरित करी गई। इसी तरह छात्रों को ओरल हेल्थ चेकअप परीक्षण करके उनको पेस्ट और गल दिए गए और  सभी को ओरल हेल्थ के बारे में जागरूकता दी गई की कैसे ओरल हेल्थ को सही रखकर हमारे शरीर को स्वस्थ रखा जा सकता है साथ ही रेगुलर दो बार ब्रश करने की सलाह दी गई। इसके साथ उनको नशा मुक्ति अभियान के तहत उनको किसी भी तरह के नशे से दूर रहने की सलाह जैसे गुटखा, पाउच, जर्दा और अल्कोहल ऐसी सलाह दी गई और उनको समझाया गया कि  आपके परिवारों में भी यदि कोई तंबाकू का सुपारी का गुटके का यह दारू का सेवन करता है तो उसको छुड़वाएं। इस अवसर पर डॉक्टर गगन नामदेव ने सुभाष स्कूल के प्राचार्य एवं अन्य शिक्षक गणों का बहुत आभार प्रकट करते हुए कहा कि आपने स्कूल में कैंप अरेंज कराया और बच्चों को स्वस्थ रहने की सलाह इस कैंप के माध्यम से मिली कैंप में आए मुख्य अतिथि सीहोर विधानसभा क्षेत्र के विधायक श्री सुदेश राय द्वारा कैंप का शुभारंभ किया गया एवं अतिथि श्री सीताराम यादव, राजकुमार गुप्ता,  विपुल चांडक,  राजेश राठौर, प्रीतम वर्मा, कनीराम द्वारा हीमोग्लोबिन और वजन की जांच की गई एवं रेड क्रॉस के सचिव विपुल चांडक मौजूद रहे रेड क्रॉस द्वारा भी दवाइयां का वितरण किया गया। रेड क्रॉस के सदस्य डॉक्टर मनोज सक्सेना भी मौजूद थे ।

Previous articleकल बनखेड़ी में होगा रोजगार कैंप का आयोजन
Next article30 दिवसीय निशुल्क टैली प्रशिक्षण का सफल समापन