युवाओं को मिलेेंगे रोजगार, स्वरोजगार के अवसर
नर्मदापुरम। बनखेड़ी। केंद्र एवं मध्यप्रदेश शासन के निर्देशानुसार युवाओं को रोजगार स्वरोजगार से जोड़ने के लिए निरंतर रोजगार कैंप का आयोजन जिला रोजगार कार्यालय द्वारा आयोजित किए जा रहे हैं। जिला रोजगार अधिकारी डॉ श्याम कुमार धुर्वे व जिला रोजगार कार्यालय के प्लेसमेंट प्रभारी धर्मेश तिवारी ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार जिले के अनेक तहसील स्तर भी रोजगार कैंप का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि जिला रोजगार कार्यालय नर्मदापुरम द्वारा युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से रोजगार कैंप का आयोजन 20 सितंबर को बनखेड़ी में किया जा रहा है। रोजगार कैंप शनिवार को प्रातः 11 बजे से अपराह्न 4 बजे तक शासकीय महाविद्यालय बनखेड़ी, जिला नर्मदापुरम में आयोजित होगा। इस रोजगार मेले में निजी क्षेत्र की कई प्रतिष्ठित कंपनियाँ युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करेंगी। इनमें ट्राइडेंट ;बुधनी वर्धमान ;बुधनी एसएसबी भोपाल शिवशक्ति बायोटेक पुष्कराज एकेडमी टीडीएच भारतीय जीवन बीमा कंपनी पुष्कल एग्रीटेक लिमिटेड एवं एचडीएफसी बैंक जैसी कंपनियाँ शामिल होंगी।






