मां नर्मदा के घाटों पर चलेगा स्वच्छता अभियान
नर्मदापुरम्। नगरपालिका परिषद द्वारा प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिन पर स्वच्छता पखवाड़ा की शुरूआत मां नर्मदा के सेठानीघाट से करेगी। इस दौरान कोरीघाट से लेकर मंगलवारा घाट तक नगरपालिका परिषद के पार्षदगण, नगरपालिका के अधिकारी कर्मचारी, स्वयंसेवी संगठन और आम नागरिक शामिल होंगे।
स्वच्छता निरीक्षक अनुराग तिवारी ने बताया कि नगरपालिका अध्यक्ष नीतू महेंद्र यादव एवं मुख्य नगरपालिका अधिकारी हेमेश्वरी पटले के निर्देश पर आज से स्वच्छता सेवा पखवाड़ा अभियान की शुरू की जा रही है। इस दौरान अलसुबह से ही वार्डों में पार्षदगणों के साथ स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। 9 बजे से 10 बजे तक मां नर्मदा के सेठानीघाट से स्वच्छता सेवा पखवाड़ा का शुभारंभ माननीय जनप्रतिनिधिगणों द्वारा किया जाएगा। इसके साथ ही मालाखेड़ी एचएसटीपी प्लांट पर 11 बजे पौधरोपण कार्यक्रम होगा। साथ ही वहां पर स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा।
नपाध्यक्ष नीतू महेंद्र यादव एवं मुख्य नगरपालिका अधिकारी हेमेश्वरी पटले द्वारा सभी पार्षदगणों, नपा के अधिकारी कर्मचारीगणों, स्वयंसेवी संगठनों और नागरिकों से आग्रह किया है कि वे स्वच्छता सेवा पखवाड़ा के कार्यक्रम में शामिल हों और नगर को स्वच्छता में नंबर 01 बनाएं।






